
गोंदिया:गोंदिया नगर परिषद द्वारा गोंदिया शहर के नागरिकों को मूलभूत सुविधा देने के एवज में उनसे टैक्स वसूली की जाती है।जिसके तहत उन्हें पानी, स्वास्थ्य, विद्युत जैसी सुविधा दी जाती है।
जिसमें प्रमुखता से नगर परिषद द्वारा कुछ दिनों पूर्व ही कचरा गाड़ी के माध्यम से कचरा गाड़ी के द्वारा घर-घर से कचरा संकलित करने का कार्य शुरू किया गया।जिसके तहत प्रत्येक प्रभाग वासी से कचरा संकलन करने के एवज में वार्षिक कम से कम ₹360 टेक्स नगर परिषद द्वारा वसूल किया जा रहा है। किंतु लोगों के द्वारा बड़ी ही आसानी से टैक्स देने के पश्चात भी नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर आसानी से देखे जा सकते हैं।गोंदिया शहर में कचरा गाड़ी से कचरा संकलन के कार्य में भी काफी अनियमितताएं पाई जा रही है। विशेषकर छोटा गोंदिया प्रभाग क्रमांक 2 में पिछले 10 दिनों से कचरा संकलन करने हेतु गाड़ी नहीं आ रही है।
जिसमें प्रमुखता से छोटा गोंदिया प्रभाग क्रमांक 2 क्षेत्र में दत्त मंदिर, शारदा चौक, राधा कृष्ण चौक, भजे पार टोली क्षेत्र का समावेश है।स्थानीय लोगों की शिकायत पर मनसे के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा नगर परिषद स्वास्थ विभाग में शिकायत की गई।जिस पर बताया गया कि कचरा गाड़ी खराब होने से गाड़ी के नहीं आ पा रही है, किंतु कचरा गाड़ी बार-बार खराब होना यह नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न निर्माण कर रहा है।आखिरकार छोटा गोंदिया
प्रभागवासी नगर परिषद को कचरे का टैक्स किस बारे में दे रहे हैं।यह बात मनसे के जिला उपाध्यक्ष मुकेश कुमार मिश्रा द्वारा नगर परिषद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी गणेश हतकय्या से पूछी गई।जिस पर उन्होंने शीघ्र ही कचरा गाड़ी प्रभाग में आने का आश्वासन दिया।





