35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे कारंजा पेट्रोलपंप के तिन लडकों को कार चला रही लडकीने किया जखमी

कारंजा पेट्रोलपंप के तिन लडकों को कार चला रही लडकीने किया जखमी

0
98

blank

एक मृत दो गंभीर जखमी

गोंदिया,दि.01दिसबंरः गोंदिया-कोहमारा राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित गोंदिया से 3 किलोमीटर अंतरालपर स्थित कारंजा ग्राम के जय भोले पेट्रोल पंप के सामने बुधवार के रात्रि 8:30 बजे के दरम्यान राधिका कमलकिशोर अग्रवाल( 23 वर्ष)यह लडकी कार क्रमांक एमएच 35 एजी 8434 से कुछ लोगों के साथ गोरेगांव की औऱ तेजगतीसे जाते हुये गाडीपर से नियंत्रण खो जाने से बाईकस्वार को ठोकर मारने से घटनास्थलपरही एक मृत्यू होने की घटना घटी.साथही अन्य 2 युवा गंभीर जखमी हुये.

blank
मृतक दिपक नागपूरे

घटना की जानकारी मिलतेही शेकड़ों ग्राम वासियों ने रात्रि में ही आरोपी लड़की को पकडने के साथ मुआवजे के मांग हेतु रास्ता रोको आंदोलन किया गया.इस घटना मे दिपक गजानन नागपूरे(26 वर्ष,रा.कारंजा)का घटनास्थलपरही मृत्यू हुवा.साथ ही मनोज लिल्हारे(26 वर्ष)एंव जयंत उपराडे(24 वर्ष)कारंजा रहिवासी गंभीर जखमी होने से उन्हे गोंदिया के युनायटेड हाॅस्पीटल मे भरती कराया गया है.ग्रामवासियोंके आंदोलनकारी रुप को देखते हुये गोंदिया ग्रामीण पुलीस ने धारा 507 304 279 337 338 184 अंतर्गत गुन्हा दर्ज कर तेजगतीसे कार चलानेवाली लडकी राधिका कमलकिशोल अग्रवाल (राधिका कलेक्शन)को हिरासत मे ले लिया है. मृतक की पत्नी की कुछही दिनो मे डिलीवरी होनेवाली थी एैसे मे इस घटना से उस परिवार को बहोत बडा झटका लगा.मृतक एंव जखमीयोके परिवारने मुवायजे की मांग को लेकर ग्रामवासी पुलिस थाने के सामने इकठ्टा होने लगी है.साथ ही आरोपी लडकी के साथ गाडी अन्य एक लडकी एंव दो लडके होने की बात भी कही जा रही है.

blank