स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की 9 वी वार्षिक सभा नागपूर मे संंपन्न

0
11

नागपूर,दि.17ः-स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन की 9 वी एनुअल जनरल मीटिंग, डॉ बाबासाहेब आंबेडकर कामगार प्रशिक्षण केंद्र, हजारी पहाड़ नागपुर में वाय.आर.लोंढे इनकी अध्यक्षता ,मुख्य अतिथि जे.एस.पाटिल अध्यक्ष स्वतंत्र मजदूर यूनियन एंव एन.बी जारोंडे उपाध्यक्ष, स्वतंत्र मजदूर यूनियन इनकी प्रमुख उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जनरल मिटिंग में महेश चंद्रा जोनल सचिव/NCR, एन के सिंह जोनल सचिव/NER, बी.आर.साह,जोनल सचिव/SECR, दीपक अहीरे,जोनल सचिव/CR, एल.आर मुर्मू ,जोनल कोषाध्यक्ष/SER, अमरजीत, जोनल अध्यक्ष/NER, लईक अहमद , जोनल सचिव/WCR, संतोष कडाले, पुणे मंडल सचिव, जगजीवन राम, जोनल कोषाध्यक्ष/CR, भोला चौधरी, रायपुर मंडल सचिव, अजय प्रकाश, झांसी मंडल सचिव, नितीन धनविजय, मंडल अध्यक्ष मध्य रेलवे नागपुर, अमर सिंह, वाराणसी, कुंदन लाल जी स्वतंत्र मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष युपी इन्होंने प्रमुख रूप से  अपने जोन और मंडल में यूनियन के द्वारा साल 2022 में किए गए कार्यों की जानकारी दी और साथ ही 2023 में करने वाले कार्यों की प्लानिंग के बारे में बताई। आगे अपने मार्गदर्शन में एन बी जारोंडे ने यूनियन की आवश्यकता और कार्यकर्ता कैसा होना चाहिए, उसकी क्या जिम्मेदारी होती है, निजीकरण संविधान के प्रावधानों के खिलाफ है, पेंशन हर कर्मचारी का मौलिक अधिकार हैं, एसोसिएशन और ट्रेड यूनियन का क्या फर्क है ऐसा उन्होंने बताया। उसके बाद जे.एस.पाटील साहेब ने बाबासाहेब, महात्मा फुले और नारायण मेघाजी लोखंडे जी के द्वारा किए गए कामगार आंदोलन के बारे में संपूर्ण जानकारी दी। रेलवे में ट्रेड यूनियन के कार्यों को कैसे सफल बनाएं व सदस्यता क्यों जरूरी है उसके बारे में भी जानकारी दी। कैसे इंडियन लेबर ऑर्गेनाइजेशन और इंटरनेशनल लेबर ऑर्गेनाइजेशन में स्वतंत्र मजदूर यूनियन को कैसे रिकॉग्नाइज किया जा सकता है यह भी उन्होंने बताया। एजीएम में प्रस्तावना महासचिव विकास गौर के द्वारा की गई। मीटींग में कार्याध्यक्ष लोंढे इनका शॉल और मोमेंटो देकर सत्कार किया गया।  मंच संचालन नागपुर मंडल अध्यक्ष नरेंद्र पानतावने व केंद्रीय कोषाध्यक्ष आनंद कांबले, आभार प्रदर्शन नागपुर मंडल कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल मेंढे द्वारा किया गया।