रेल्वे स्टेशन वार्ड में रेत के टिप्परों से परेशान है लोग, गोंडानेजी का मकान बाल बाल बचा

0
21

तिरोडा (दि.६)- रेल्वे स्टेशन वार्ड मे रेत के टिप्परों से लोग बहोत परेशान है। आज एक मकान टुटनेसे बाल बाल बचा और अन्य एक टिप्पर ने इलेक्ट्रिक के सर्विस वायर तोड़ने से श्याम पाच बजे से रात नऊ बजे तक लाईन बंद रही।
आज शाम करीब आठ बजे टिप्पर क्र. MH40 CD 9997 पंचशील चौक से टर्न करते हुए नाली मे घुस गया।वहाँ रिटायर्ड स्टेशन मास्टर गोंडाने जी के मकानसे टकराया। सौभाग्य से कोई बड़ी दुर्घटना नही हुई और टूटफूट होनेसे मकान बाल बाल बचा। दुसरी घटना आज शाम करीब 5 बजे इसी इलाके में हुई। अन्य एक टिप्पर क्र. MH40 CD9299 ने इलेक्ट्रिक के दो सर्विस वायर तोड दिये। जिस कारण स्टेशन परिसर में रात नऊ बजे तक अंधेरा छाया रहा।
भारी टिप्परोंकी आवाजाही से सभी परेशान हो गये है। बड़ी दुर्घटना का डर हमेशा छाया रहता है। इसके पहले भी टिप्पर दुर्घटना में जान माल का भारी नुकसान हुआ है। वाहनो का वेग नियंत्रत किया जाये और शाम सात बजे के बाद ही आने जाने की परमिशन दी जाये, ऐसी मांग नगरवासीयोकी तरफसे की जा रही है।