
रावनवाडी गोदिया।
विभाग सजग होने के बाद भी शेर वनविभाग और वन्यजीव विभाग को चखमा देखर किस और चले गया इस कि जानकारी विभाग के पास नहीं है।
गोंदिया तहसील के चगेरा शेरखाटोला में 6 जुलाई का शेर होने कि जानकारी परिसर के लोगों ने दोनों विभाग को दिया था। विभाग भी शेर के लोकेशन पर तैनात हो गया था। लेकिन 7जुलाई को शेर किस दिशा कि और चला गया इस कि भनक तक विभाग के पास नहीं है। संबंधित विभाग के एक अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने कि शर्त पर बताया कि शेर का आखरी लोकशन रात तीन बजे कामठा परसवाड़ा क्षेत्र में था। लेकिन शुक्रवार के रात 3 बजे के बाद शेर किस दिशा में गया इस कि जानकारी वनविभाग और वन्यजीव विभाग के पास नहीं है।राजा रानी जंगल परिसर में शेर दिखाई देने के बाद दोनों विभाग के अधिकारी और कर्मचारी तैनात थे और शेर का लोकेशन पर नजर बनाऐ हुऐ थे लेकिन शेर दोनों विभाग को चखमा देकर शुकवार के रात 3 बजे से कवरेज क्षेत्र के बाहर हो गया है इस से विभाग कि लापरवाही उजागर हो रही है।
।शेर लापता होते हि विभाग जानकारी देने में कर रहा है आनाकानी।
शेर के लपता होते हि विभाग के अधिकारी कर्मचारी कोई भी जानकारी देने से बच रहे हैं एक वनविभाग के राऊड अधिकारी ने तो फोन पर साफ साफ कह दिया कि कोई जानकारी नहीं देना है उसी प्रकार अन्य विभाग के भी अधिकारी शेर कि जानकारी देने में आनाकानी कर रहे हैं।
।शुक्रवार शाम तक नहीं मिला लोकेशन।
कामठा परसवाड़ा परिसर में अखरी मर्तबा शेर का लोकेशन शुक्रवार के रात 3बजे का था उस के बाद शेर लापता होने से वन्यजीव और वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी 7जुलाई को शाम 6 बजे तक शेर का लोकेशन हेतु खोज बिन कर रहे हैं लेकिन शेर का लोकेशन पता करने में दोनों विभाग को नहीं कामयबी नहीं मिली है।





