34.5 C
Gondiā
Wednesday, June 3, 2026
Home हिंदी खबरे मुंडीपार के शिव भक्तोंने निकाली कावड यात्रा

मुंडीपार के शिव भक्तोंने निकाली कावड यात्रा

0
49

गोरेगाव:- सावन का महीना भगवान शिव और उनके उपासकों के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से भगवान शिव बहुत प्रसन्न होते हैं। भगवान शिव को खुश करने के लिए श्रद्धालु कांवड़ यात्रा भी निकाल रहे हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव भक्तों की सारी मनोकामना पूरी करते हैं। सावन मास के पाचवे सोमवार को भगवान शिव जी का अभिषेक करने ग्राम मुंडीपार स्थित शेषराव महाराज व्यसनमुक्ती समिती के सभी सद्स्य घुर्मरा ड्याम के शिवमंदिर तट पहुंचे।
हर साल की तरह ग्राम मुंडीपार के दो दर्जन से अधिक शिव भक्तों ने कांवड़ यात्रा निकाली। 13 किलोमीटर दूर नंगे पैर पैदल चलकर जल लेने और अभिषेक करने घुर्मरा ड्याम से मुंडीपार बाजार चौक स्थित शिवमंदिर पहुंचे। जगह जगह शिव भक्तों का स्वागत भी किया गया। सोमवार को सुबह से नंगे पांव पैदल चलकर ग्राम मुंडीपार के युवा शिवभक्त कांधे मे कांवड़ रखकर अपने गांव पहुंचे। ध्वज और भोलेनाथ की जयकार के साथ बोलबम के जयकारों के साथ एक कातार से सड़कों पर चल रहे थे। स्वागत में गांव-गांव में फूलों की वर्षा की गई।