
गोंदिया :- युवा कोसरे कलार समाज संस्था, जिल्हा-गोंदिया ईस सामाजिक संगठन की बैठक दि.27 दिसंबर 2023 को शहर के गोविंदपूर परिसर मे स्थित हनुमान मंदिर मे रमेशलाल मेश्राम , सेवानिवृत्त सामाजिक वनिकरण विभाग अधिकारी ईनकी अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पिछले वर्ष के कार्यक्रम का लेखा,- जोखा सन 2023 कोसरे कलार समाज कार्यक्रम आयोजन समिती अध्यक्ष दिनेश फरकुंडे ईन्होने रखा. साथ ही सर्वसंमती से वर्ष 2024 के कोसरे कलार समाज कार्यक्रम आयोजन समिती का गठन भी बैठक मे किया गया. नवगठित ईस कोसरे कलार समाज कार्यक्रम आयोजन समिती के अध्यक्ष पद की जबाबदारी रविंद्र (गुड्डू) उके ईन्हे दी गयी. साथ ही सचिव पद जगदीश उके , कोषाध्यक्ष पद संतोष ध. मेश्राम ईन्हे सौपा गया. साथ ही अन्य पदाधिकारीयों का भी चयन किया गया. बैठक में आगामी दि. 21 जानेवारी 2024 दिन रविवार को युवा कोसरे कलार समाज संस्था, जिल्हा-गोंदिया ईस जिल्हास्तरीय सामाजिक संगठन के नेतृत्व मे कोसरे कलार समाज नववर्ष मिलन, युवा मार्गदर्शन, उपवर-वधु परिचय तथा महिला हलदी-कुंकु संमेलन का गोंदिया के गोविंदपूर परिसर में स्थित साँई मंगलम लाँन मे आयोजन करने का निर्णय भी लिया गया. ईस बैठक में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शक तिर्थराज ते. उके, राजेंन्द्र कावळे, संतोष ध. मेश्राम, दिनेश फरकुंडे, सतीश मेश्राम, रमेशलाल मेश्राम, रविंद्र (गुड्डू) उके, जगदीश उके, मनोहर लाळे, देवा उके, मुलचंद फरकुंडे आदी समाजबंधु प्रमुखता से उपस्थित थे.





