33.9 C
Gondiā
Sunday, June 7, 2026
Home हिंदी खबरे संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के चरणों में समर्पित विद्या...

संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर महाराज के चरणों में समर्पित विद्या भवन का शिलान्यास संपन्न

0
34

blank

गोंदिया- दिंगबर जैन समाज द्वारा आज संत शिरोमणी आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के संघ के निर्यापक श्रमण मुनिश्री प्रसाद सागरजी महाराज, निर्यापक श्रमण मुनिश्री अभय सागरजी महाराज, निर्यापक श्रमण मुनिश्री संभव सागरजी महाराज, मुनिश्री अजित सागरजी महाराज, मुनिश्री निरामय सागरजी महाराज, मुनिश्री निरोग सागरजी महाराज, मुनिश्री निरीह सागरजी महाराज, मुनिश्री निरज सागरजी महाराज, मुनिश्री चंद्रप्रभ सागरजी महाराज, ऐलक श्री विवेकानंद सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री उधम सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री गरिष्ठ सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री गौरव सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री वरिष्ठ सागरजी महाराज, क्षुल्लक श्री विदेह सागरजी महाराज की भव्य शोभा यात्रा के साथ अगवानी की गई। पश्चात दिंगबर जैन मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुए। परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्री विद्या सागर महाराजजी के चरणो में समर्पित गोंदिया में निर्मित होने वाले भवन का विद्या भवन नाम व शिलान्यास कीया गया। ईस समारोह का सौभाग्य पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन के परिवार को प्राप्त हुआ। शिलान्यास में एक एक कमरे के निर्माण हेतु विनोद केवलचंद जैन, सुशीलादेवी बाबूलाल पहाड़े हैदराबाद, देवेंद्र पांडया (ज्वेलर्स), उषा विरेंद्रकुमार मोठया आगरा, वसंत पांडया गोंदिया को प्राप्त हुआ। आहार चर्चा का दृश्य अतिशय सुंदर था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के सामाजिक संगठन, व्यापारी संगठन, गणमान्य नागरिकों ने ससंघ महाराजजी के दर्शन किये।blank

blank