Home हिंदी खबरे गीत, ग़ज़ल, हास्य से सराबोर रही भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक...

गीत, ग़ज़ल, हास्य से सराबोर रही भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि- गोष्ठी

0

गोंदिया. स्थानीय कवियों को उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान करने वाली नगर की साहित्यिक संस्था भिन्न भाषी साहित्य मंडल की विगत वर्षो से सतत् चली आ रही मासिक कवि गोष्ठी की श्रंखला में अप्रैल माह की कवि गोष्ठी संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री रमेश शर्मा के प्रभारी संयोजकत्व में उनके मंगल परिणय की ५७ वी वर्षगाँठ पर रविवार दिनांक २८ अप्रैल को आयोजित की गई। इस अवसर पर अध्यक्ष की आबादी पर श्री राजस्थानी ब्राह्मण सभा ट्रस्ट बोर्ड के वरिष्ठ पदाधिकारी पं. बजरंग लाल शर्मा, प्रमुख अतिथि व्यवसायी श्री अशोक जैन, कार्यक्रम प्रभारी श्री रमेश शर्मा एवं कार्यक्रम संचालक वरिष्ठ कवि श्री छगन पंचे छगन उपस्थित थे। शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के छायाचित्र के पूजन से हुआ। अतिथि स्वागत मनोज बोरकर मुसव्विर, किसनलालसिंह गुरु, चन्द्रप्रकाश बनकर, प्रकाश मिश्रा ने किया।बतौर अतिथि श्री अशोक जैन ने संस्था की गतिविधियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनायें दी। वरिष्ठ कवि, संस्था संयोजक श्री शशि तिवारी ने जहाँ आरंभिक कार्यवाही का संचालन किया वहीं अपने नये अंदाज में मां शारदा की वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
कवि गोष्ठी में सर्वश्री चन्द्रप्रकाश बनकर, सुरेन्द्र जगने, नरेश आर गुप्ता, किसनलालसिंह “गुरु’, मनोज बोरकर मुसव्विर, प्रकाश मिश्रा, माणिक गेडाम, छगन पंचे छगन, शशि तिवारी, रमेश शर्मा ने गीत, ग़ज़ल, व्यंग्य एवं हास्य से गोष्ठी को ऊंचाई प्रदान की। अपने निराले अंदाज में संचालन किया श्री छगन पंचे छगन ने। आभार सचिव मनोज एल जोशी ने माना।प्रा. अतुल गुप्ता, कवि श्री निखिलेशसिंह यादव सहित रसिक श्रोताओं की उपस्थिति रही। श्री रमेश शर्मा के विवाह की वर्षगाँठ एवंम श्री मनोज एल जोशी को पौत्र रत्न की प्राप्ति पर उनका पुष्प गुच्छ प्रदान कर अभिनंदन एवं बधाइयाँ दी गई। अल्पोहार एवं चाय पानी के साथ गोष्ठी का समापन हुआ।

Exit mobile version