७ जुनं को होगा ‘कल उनकी थी दिवाली’ प्रथम काव्यसंग्रह का विमोचन

0
26

गडचिरोली ( विष्णू वैरागडे)– भारतीय प्रशासन सेवा के डॉ. अतुल पाटणे द्वारा लिखित ‘कल उनकी थी दिवाली’ इस प्रथम काव्य संग्रह को पेपरबॅक, ई-बुक तथा ऑडियोबुक रूप मे रंगस्वर सभागृह, ४ था माला, यशवंतराव चव्हाण सेंटर, जन. जगन्नाथराव भोसले पथ, नरिमन पॉईंट, मुंबईमे ७ जून को शाम ७ बजे प्रकाशित होने जा रहा है |
इस काव्यसंग्रह का विमोचन समारोह मराठी के सुप्रसिध्द लेखक तथा साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता डॉ. विश्वास पाटील इनकी अध्यक्षता में तथा सुप्रसिध्द हिंदी तथा मराठी साहित्यिक डॉ. दामोदर खडसे, पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे, पद्मश्री डॉ. तात्याराव लहाने और मराठी-हिंदी के सुप्रसिध्द साहित्यिक डॉ. दिलीप पांढरपट्टे जी की उपस्थिति में समाजसेवक, ‘दिव्यांग अनाथों के नाथ’ पद्मश्री डॉ. शंकरबाबा पापडकरजी के द्वारा होगा।
काव्य संग्रह के विमोचन बाद कुछ चुनिंदा कविताओं का वाचन होगा |कार्यक्रम में पुस्तक बिक्री की सारी राशि वज्झर आश्रम को आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी। ऐसी जानकारी आयोजक द्वारा दी गयी हैं|