41.3 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे छोटा गोंदिया में नहीं बनेगा कचरा घर

छोटा गोंदिया में नहीं बनेगा कचरा घर

0
58
OLYMPUS DIGITAL CAMERA

blank

छोटा गोंदिया वासियो के आंदोलन की चेतावनी के बाद झुका प्रशासन = मुकेश कुमार मिश्रा

गोंदिया= छोटा गोंदिया की जनता के द्वारा छेड़ा गया डंपिंग यार्ड कचरा प्रोसेसिंग सेंटर हटाओ मुहिम को मिली सफलता, छोटा गोंदिया में नहीं बनेगा कचरा प्रोसेसिंग सेंटर, छोटा गोंदिया की जनता के द्वारा विगत कुछ महीनो से छोटा गोंदिया में बनने वाले कचरा प्रोसेसिंग सेंटर को लेकर के जनता के द्वारा पुरजोर तरीके इस समस्या का छोटा गोंदिया वासियो द्वारा बड़े पैमाने पर विरोध करते हुए जिलाधिकारी, नगर पालिका प्रशासन, से लेकर के सभी नेताओं को निवेदन दिया गया था।
जिसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओ छोटा गोंदिया वासियो के साथ इस आंदोलन में सहयोग करने के लिए अपनी ओर से पत्र भी जारी किया गया। जिलाधिकारी कार्यालय में आयोजित डीपीडीसी मीटिंग में पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के द्वारा कचरा प्रक्रिया सेंटर का पुरजोर तरीके से विरोध भी किया गया।
फिर भी प्रशासन द्वारा लिखित में किसी भी प्रकार का पत्र छोटा गोंदिया वासीयो को नहीं दिया गया।इसके पश्चात स्थानीय आमदार विनोद जी अग्रवाल के द्वारा छोटा गोंदिया वासीयो की जन भावना का सम्मान करते हुए, और भविष्य में छोटा गोंदिया क्षेत्र में कचरा प्रोसेसिंग सेंटर से होने वाली परेशानियों को देखते हुए जिलाधिकारी गोंदिया व नगर पालिका प्रशासन से छोटा गोंदिया के अलावा अन्य किसी दूसरी जगह कचरा प्रोसेसिंग सेंटर बनाने की मांग की गई।क्योंकि यहां पर पांगोली नदी, महाकाल मंदिर,मोक्षधाम, डॉ बाबासाहेब अंबेडकर का पवित्र अस्थि कलश है।
जिसके कारण इस क्षेत्र में कचरा प्रोसेसिंग सेंटर बना तो बड़े पैमाने पर जनभावना के आहत होंगी।जिसको देखते हुए नगर पालिका प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी को स्थानीय विधायक महोदय के पत्र के आधार पर छोटा गोंदिया वासियो की मांग से अवगत कराते हुए पत्र भेजा गया।
जिसमें जगह हस्तांतरण कर कचरा प्रोसेसिंग सेंटर के लिए किसी दूसरी जगह की खोज की बात कही है। जिससे प्रशासन में बैठे अधिकारियों ने आने वाले समय में यह मांग किसी बड़े आंदोलन का रूप ना ले, इस कारण छोटा गोंदिया में कचरा प्रोसेसिंग सेंटर बनाने के अपने फैसले को किसी अन्य दूसरी जगह हस्तांतरण करने का निर्णय लिया है। जिसके लिए छोटा गोंदिया की समस्त जनता की ओर से सांसद प्रफुल पटेल, पूर्व विधायक राजेंद्र जैन,पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल, गोंदिया विधानसभा के विधायक विनोद अग्रवाल, गोंदिया नगर परिषद के पूर्व नगर उपाध्यक्ष शिव शर्मा, मनसे जिला अध्यक्ष मनीष चौरागढे, नगर परिषद के पूर्व नियोजन सभापति बंटी पंचबुधे, वह अन्य सभी व्यक्ति जिन्होंने प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से छोटा गोंदिया में डंपिंग यार्ड, कचरा प्रोसेसिंग सेंटर नहीं बने इसके लिए सहयोग दिया। उनका समस्त छोटा गोंदिया की जनता की ओर से
आभार व्यक्त किया गया।
जिसमें प्रमुख रूप पोमेद पटले,तेजराम भगत, दिलीप बिसेन नंदू भाऊ शनवारे ,रामनाथ बिसेन, गुडडू बिसेन, मुकेश कुमार मिश्रा,राजू बिसेन, देवेंद्र बिसेन, राजेश वाडईकर,विनोद पंधरे, छोटू पंचबुद्धे, बडू ठाकरे, लोकेश बिसेन, अनिल शरणागत,पपू टेंभरे ,शोभेलाल पटले ,रवि नेवारे, किसन भगत, राजू पंडितकर, सुरेश ठवकर, नानू चौधरी, सतीश गलोले, संतोष पटले, ताराचंद, कुम्भलकर,विदेश उके,कड़व काकाजी उमेश शुक्ला, अनिल, पारधी,राहुल नागरिकर, विष्णु नागरिकर, संतोष कायते, राजू बघेले, छोटू ठाकरे,रोशन पाचे, आदि छोटा गोंदिया के नागरिकों द्वारा प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से छोटा गोंदिया को कचरा घर नहीं बनने देने की छोटा गोंदिया वासीयो की मांग को समर्थन देने वाले और प्रशासन को छोटा गोंदिया की मांग के आगे झुकने पर मजबूर करने वाले सभी नेता व सामाजिक कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

blank