गोंदिया,- पिछले वर्ष की अपार सफलता के बाद, इस वर्ष भी VSS सामाजिक संस्था गोंदिया द्वारा दीपावली के पावन अवसर पर एक भव्य रंगोली प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष प्रदर्शनी दीपावली के दूसरे और तीसरे दिन, यानी 2 और 3 नवंबर 2024 को सिंधी स्कूल प्रांगण, सिंधी कॉलोनी, गोंदिया में आयोजित की जाएगी।
संस्था ने रंगोली कला प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आवाहन किया है। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य रंगोली के माध्यम से कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का एक उत्कृष्ट मंच प्रदान करना है, जिससे उनके हुनर और रचनात्मकता को व्यापक पहचान मिल सके।
प्रमुख आकर्षण:
इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे, जिससे उनकी प्रतिभा को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा, प्रदर्शनी स्थल पर स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद उठाने के लिए एक विशेष फूड जोन भी स्थापित किया जाएगा, जो इस आयोजन का अतिरिक्त आकर्षण रहेगा।
आयोजन तारीख: 2 और 3 नवंबर 2024
समय: शाम 6 बजे से
स्थान:सिंधी स्कूल प्रांगण, सिंधी कॉलोनी, गोंदिया
इस दीपावली, रंगों और स्वादों के इस अद्भुत संगम का हिस्सा बनें और अपनी कला से दीपावली की रौनक बढ़ाएं।संस्था के कार्यकारिणी सदस्यों विनोद चांदवानी (गुड्डू), धरम खटवानी, दीपक कुकरेजा, सुनील मोटवानी, भूषण रामचंदानी, सुनील संभवानी, प्रकाश कोडवानी, सुमित वाधवानी, अजय गोपालानी, प्रदीप कोडवानी, मोनू शिवदासानी, श्याम वाधवानी, संजय तेजवानी, दीपक गलानि, किशन नागवानी, सिद्धार्थ गोपालानी, दीपक आहूजा, समिति सतानी, दीनेश रामानी, रोहित चांदवानी, लखन नागदेव आदि ने इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान किया है।