39.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में टिकट जाँच के दौरान फर्जी टीटीई पकड़ा गया

बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में टिकट जाँच के दौरान फर्जी टीटीई पकड़ा गया

0
166

blank

नागपुर- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के अंतर्गत नागपुर-बिलासपुर रेल खंड पर दिनाक 25.01.2025 को गाड़ी क्रमांक 20845 बिलासपुर-बीकानेर एक्सप्रेस में टिकट जाँच करते हुए टिकट चेकिंग स्टाफ नागपुर मंडल जी एस पाटिल, अरविन्द विश्वकर्मा, विजय कड़व तथा किशोर मूर्ती बिलासपुर से नागपुर के मध्य जाँच के दौरान अपनी सतर्कता और कर्मठता का परिचय दिया। जाँच के दौरान श्री किशोर मूर्ती को पता चला कि एक व्यक्ति बिना प्राधिकरण के टिकट चेक कर रहा था। इस संदिग्ध गतिविधि को देखते हुए श्री जी. किशोर मूर्ति ने तत्परता दिखाते हुए उस फर्जी टी टी ई
व्यक्ति को पकड़ कर रायपुर स्टेशन पर इस व्यक्ति को आगे की कार्रवाई हेतु रेलवे सुरक्षा बल के सुपुर्द किया गया और इस की जानकारी अपने अधिकारीयों को दी श्री दिलीप सिंह- वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक- दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर ने इस घटना में शामिल सभी रेलवे टिकट चेकिंग स्टाफ नागपुर मंडल की ईमानदारी,कर्मठता और सतर्कता की
सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मचारी रेलवे की प्रतिष्ठा को बनाए रखते हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं और अपने कार्य के दौरान सतर्कता का परिचय सभी कर्मियों को अपने कार्य के प्रति सजग और समर्पित रहने के लिए प्रेरित करता है।

blank