पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की 300वी जयंती उपलक्ष मे महाआरती

0
21

गोंदिया,दि.२७- पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होळकर की 300वी जयंती के निमित्त काटी ग्रामीण मंडल, गोंदिया द्वारा नागरा शिव मंदिर में शंखनाद और महाआरती का कार्यक्रम किया गया। महान शिवभक्त माता अहिल्याबाई होळकर के इस देश में मंदिरों के लिए किए गए कार्यों से प्रेरित होकर आने वाले कुछ दिनों में मंदिरों में स्वछता अभियान भी चलाया जाएगा। सैकड़ों की तादाद में कार्यकर्ता और भक्तों ने महाआरती में भाग लिया। सभी का आभार। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थिति रही श्रीमती सविता विनोद अग्रवाल, पंचायत समिति सभापति मुनेश राहंगडाले, एपीएमसी सभापति भाऊराव ऊके,छत्रपाल तुरकर,गजेंद्र फूंडे,सुनील केलनका, जिला परिषद सदस्य आनन्दताई वाडीवा, पंचायत समिति सदस्य जितेश्वरी राहंगडाले,श्री.जमाइवार जी,छगन माने, काटी मंडल अध्यक्ष संदीप तुरकर, मंडल अध्यक्ष मुकेश लिल्हारे,मंडल अध्यक्ष ऋषि साहू,कौशल छत्रपाल तुरकर,सुरेश लीलहारे,विक्की बघेले,महेश राहंगडाले, और समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।