31.4 C
Gondiā
Thursday, June 4, 2026
Home हिंदी खबरे NSUI पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहांगडाले के नेतृत्व में मुख्याधिकारी को सौंपा निवेदन

NSUI पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रहांगडाले के नेतृत्व में मुख्याधिकारी को सौंपा निवेदन

0
155

गोंदिया,दि.३१ जुलाई- नीट 2025 की रैंकिंग में कोचिंग संस्थान द्वारा की गई भ्रामक जानकारी पर कार्यवाही एंव साथ ही फीस नियंत्रण (District Fees Regulation Committee) कमेटी गठित करने की मांग को लेकर नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) प्रतिनिधिमंडल ने पुर्व प्रदेश उपाध्यक्ष संदिप रहागंडाले के नेतृत्व मे आज गोंदिया नगर परिषद मुख्याधिकारी को एक गंभीर विषय पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में NEET UG 2025 परीक्षा में प्राप्त ऑल इंडिया रैंक 82 को लेकर एक निजी कोचिंग संस्थान Carrier Zone Institute द्वारा की गई भ्रामक प्रचार गतिविधियों की शिकायत की गई।

सुमित महावत ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उपयुक्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे जनहित में आंदोलन करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित संस्थान विरुद्ध विधिक कार्यवाही भी करेंगे।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि मोहित भारती नामक छात्र ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 82 प्राप्त की है, जबकि कैरियर ज़ोन संस्थान ने इस रैंक को अपनी छात्रा हर्षिता के नाम से जोड़ते हुए, शहरभर में बड़े पैमाने पर बैनर लगाए और सोशल मीडिया पर प्रचार किया। यह कार्य आम जनता और विद्यार्थियों को गुमराह करने वाला है और शिक्षा के व्यवसायीकरण की गंभीर समस्या को उजागर करता है।

यह सिर्फ एक संस्थान की नहीं, बल्कि समूचे शैक्षणिक क्षेत्र में बढ़ती हुई अनैतिक प्रतिस्पर्धा की चिंता है। उन्होंने मांग की कि—1. ऐसे भ्रामक प्रचार पर अविलंब रोक लगाई जाए,2. संबंधित कोचिंग संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए,
3. जिले में कार्यरत सभी निजी शैक्षणिक संस्थानों द्वारा वसूली जा रही फीस पर नियंत्रण हेतु District Fees Regulation Committee का गठन किया जाए।

इस अवसर पर शहर कांग्रेस से अमर रंगारी, संजू माने, श्रीकांत चांदोरकर, अंकित जैन, अमर राउत महाराष्ट्र प्रदेश एनएसयूआई (NSUI) के प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप राहंगडाले, सुमित महावत, रोहन रंगारी, रवि गौतम, गौरव चननेकर, रोहित कावड़े, रवि राउत, ललित हनवते, दीपक भूते, तुषार सुग्गु, यश खिब्रागड़े, यश रामटेके, पंकज पंचभाई सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। प्रतिनिधियों ने कहा कि वे छात्रों और अभिभावकों के हित में आगे भी ऐसे मुद्दों पर संघर्ष करते रहेंगे।