38.8 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home हिंदी खबरे बाजार समिती तिरोड़ा द्वारा नयी फसल लाने हेतु किसान का सत्कार

बाजार समिती तिरोड़ा द्वारा नयी फसल लाने हेतु किसान का सत्कार

0
113

blank

चित्रा कापसे/तिरोड़ा-स्थानिय कृषि उत्पन्न बाजार समिती मे नये कृषिउपज माल की आवक शुरु हो चुकी है‌. ग्राम भजेपार निवासी धर्मलाल नत्थू बोपचे द्वारा पहली बार अपना कृषिउपज धान स्थानिय मंडी मे बिक्री हेतु लाने पर उनका जोरदार ढंग से स्वागत किया गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम भजेपार निवासी धर्मलाल नत्थू बोपचे ने नयी फसल “सुंदर” नामक धान तिरोड़ा मंडी मे बिक्री हेतु लाने पर बाजार समिती की ओर से सभापति जितेंद्र राहांगडाले के हस्ते उनका शाँल, श्रीफल एवं इलेक्ट्रिक पानी पंप भेंट देकर सत्कार किया गया. इसी कड़ी मे आडतिया तेजराम टेंभरे द्वारा उक्त कृषिमाल को बिक्री करने हेतु उपसभापति भुमेश्वर राहांगडाले द्वारा उनका शाँल, श्रीफल से सत्कार किया गया. अ वर्ग व्यापारी श्री काजल ट्रेडर्स की ओर से जयेंद्र मेश्राम द्वारा उक्त माल को सर्वोच्च भाव मे खरीदने पर उनका संचालक घनश्याम पारधी द्वारा शाँल, श्रीफल देकर सत्कार किया गया.
मार्केट यार्ड मे उक्त कृषिउपज माल सुंदर नामक धान को 2,555/- रु. प्रति क्विंटल के भाव से खरेदी-बिक्री किया गया. उल्लेखनिय है की, पिछले वर्ष भी इन्ही किसान का कृषिउपज माल सर्वप्रथम बिक्री हेतु मार्केट यार्ड तिरोड़ा मे आया था. इस अवसर पर बाजार समिती के संचालकद्वय सर्वश्री जयप्रकाश गौतम, रविंद्रकुमार वहिले, भुषण झरारीया, शरद अग्रवाल,रामसागर धावड़े,अनिल भगत,सौ.मनिषा पटले,श्रीमती ललिता नागरीकर,सभी कर्मचारी,आडतिया,व्यापारी, कांटकर,हमाल आदि उपस्थित थे.

blank