34.4 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे नक्सली खात्मे का ऐलान और मायनिंग शुरू, विधायक संजय उईके ने टाईमिंग...

नक्सली खात्मे का ऐलान और मायनिंग शुरू, विधायक संजय उईके ने टाईमिंग पर सवाल किए खड़े,

0
62

blank

बालाघाट। जिले से नक्सलियों के खत्म होने और वनो तथा आदिवासी रहवासी क्षेत्र मंे मायनिंग का कोई संबंध है। दरअसल, रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष और विधायक ने संजय उईके ने क्षेत्र में मायनिंग को, नक्सली खात्मे से जोड़ा है। उन्होंने बताया कि सरकार, नक्सली खत्म होने की घोषणा करती है और मायनिंग में आती है।
सर्किट हाउस में वह प्रेसवार्ता में मीडिया प्रतिनिधियो से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने साफ कर दिया है कि वन हमारे देवता है, हम उन्हें पूजते है, वह हमारे आराध्य है, वनो के विनाश पर मायनिंग हमें कतई मंजूर नहीं है। विधानसभा क्षेत्र के लौंगुर से लेकर पचामादादर के बीच वनक्षेत्र और आदिवासी रहवासी क्षेत्र में सरकार के मायनिंग और बाक्साईड खनन की अनुमति को, विधायक संजय उईके ने एक बड़ा मामला बताया। उन्होंने प्रेस को बताया कि अवैधानिक तरीके से अनुमति ली गई। फारेस्ट रिवर्ज एक्ट, पेसा एक्ट का पालन नहीं किया गया। मायनिंग के लिए जो सर्वे रिपोर्ट बताई जा रही है, वह पूरी तरह से गलत और भ्रामक है, इको ईआईए
ने वन्यप्राणियों के कॉरीडोर और आदिवासी निवास नहीं होने का जो दावा रिपोर्ट में किया है। वह भी पूर्णतया गलत है, जबकि, सरकारी दस्तावेज में लिखा है कि लौंगुर क्षेत्र से वन्यप्राणियों का पेंच से कान्हा और कान्हा से पेंच आवागमन होता है। और क्षेत्र में तकरीबन 14 पंचायतो में 46 गांव और तकरीबन 33 हजार लोगों की आबादी है। यही नहीं विधायक उईके ने विधानसभा में सवाल लगने नहीं देने का भी बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि अब यह आंदोलन चरणबद्व तरीके से चलेगा। सड़क, सदन और कोर्ट में हम इस मामले को उठाएंगे।
जिला पंचायत सदस्य मंशाराम मड़ावी ने आगामी 18 फरवरी को खनन अनुमति के लिए जनसुनवाई को नहीं टाला जाता है तो तहसील मुख्यालय में आंदोलन होगा।

blank