31.7 C
Gondiā
Saturday, July 4, 2026
Home हिंदी खबरे भाजपा नेता ने की थी 10 लाख की डिमांड, प्रबंधन ने इंकार...

भाजपा नेता ने की थी 10 लाख की डिमांड, प्रबंधन ने इंकार किया तो साथियो के साथ जला दिया प्लांट

0
29
=केन में लेकर गए थे पेट्रोल, पुलिस ने भाजपा नेता, सरपंच और साथी को किया गिरफ्तार
बालाघाट। बालाघाट जनपद पंचायत के निर्माण सभापति और भाजपा नेता भुवनेश्वर रजक ने परतापुर सरपंच राजेश सिरसाम, राकेश दमाहे और अन्य 7-8 लोगो के साथ मिलकर, लामता क्षेत्र के सिंचाई परियोजना के प्लांट में आग लगाई थी। यह सभी प्लांट प्रबंधन से 10 लाख रूपए की डिमांड कर रहे थे। जब प्रबंधन ने राशि देने से इंकार किया तो उन्होंने प्लांट में आग लगा दी। जिससे प्लांट मंे रखी मशीनरी, पाईप, तीन लोहे के कंटेनर मंे रखा ओएमएस मटेरियल, स्काडा मटेरियल, पेनल, एचडीपीई पाईप सहित अन्य सामग्री जलने से तकरीबन 4 से 5 करोड़ का नुकसान पहुंचा है। जिसकी शिकायत के बाद लामता पुलिस ने तीन नामजद आरोपी भाजपा नेता जनपद सदस्य भुवनेश्वर रजक, परतापुर सरपंच राजेश सिरसाम और राकेश दमाहे को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया।
दरअसल, बीते एक जुलाई को आरोपी भुवनेश्वर रजक, सरपंच राजेश सिरसाम और राकेश दमाहे, कार से प्लांट पहुंचे थे। जहां भुवनेश्वर रजक ने अपने और सरपंच के लिए 5-5 लाख रूपए की मांग की। जब प्रबंधन ने देने से इंकार किया तो पहले गाली-गल्लौज की और फिर आग लगा दी। जिसकी शिकायत के बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तीनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष अन्य आरोपी फरार है। लामता थाना प्रभारी छत्रपालसिंह बैस ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की जांच जारी है।
आपको बताते चले कि करोड़ो रूपए की इस परियोजना में किसानों के खेतों तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के उद्देश्य से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में, माइक्रो लिफ्ट सिंचाई परियोजना को स्वीकृति प्रदान की गई थी। परियोजना के लिए 146 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई थी। बाद में इसे, रिवाईज कर, कुल अनुमानित लागत 175 करोड़ की गई थी। इस परियोजना के माध्यम से लगभग 55 गांवों के तकरीबन 12 हजार किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती, लेकिन प्लांट, में आगजनी के बाद, अब यह योजना, की गति मंद पड़ने से किसानो को इसका नुकसान होगा।
पुलिस के साथ मुस्कुराता दिखा आरोपी भाजपा नेता
माईको इरिगेशन प्लांट में आग लगाकर करोड़ो रूपए का नुकसान करने वाला आरोपी भाजपा नेता भुवनेश्वर रजक, पुलिस के साथ मुस्कुराता दिखाई दिया। जिसके चेहरे पर किसानों को लाभांवित करने वाली इस परियोजना को नुकसान पहुंचाने का कोई शिकन तक नहीं दिखी।