Home हिंदी खबरे डीएमयू पैसेंजर से टकराई मैजिक, 8 की मौत, 15 घायल

डीएमयू पैसेंजर से टकराई मैजिक, 8 की मौत, 15 घायल

0

नईदिल्ली: बिहार में नालंदा के समीप दानापुर राजगीर डीएमयू पैसेंजर ट्रैन और टाटा मैजिक टक्कर में करीब 8 लोगों की मौत हो गई जबकि 15 घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार आज कुछ सवारियों से भरी टाटा मैजिक दीपानगर के तुंगी हाल्ट से गुजर रही थी। इस दौरान जब टाटा मैजिक मानव रहित क्राॅसिंग की ओर पहुंची तो चालक ने वाहन पटरी के पार करने का प्रयास किया। इसी दौरान वहां से डीएमयू पैसेंजर गुजरी। टाटा मैजिक चालक का पटरी पार करते समय संतुलन बिगड़ गया और टाटा मैजिक रेल की चपेट में आ गई। रेल की गति तेज होने से टाटा मैजिक के परखच्चे उड़ गए और मैजिक का कुछ हिस्सा रेल के साथ कुछ दूरी तक घसीटता चला गया। रेल और मैजिक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि काफी दूर तक टक्कर की आवाज़ गूंजी। आवाज़ सुनकर आसपास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे।

इस दौरान घटना स्थल का नज़ारा दिल दहला देने वाला था। तुरंत रेलवे अधिकारियों, पुलिस और एंबुलेंस को सूचित किया गया। हालांकि करीब 7 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस दौरान राहत और बचाव कार्य किए गए। तुरंत घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।

Exit mobile version