24.2 C
Gondiā
Saturday, August 22, 2026
Home हिंदी खबरे प्राचार्य डाॅ. श्रीराम भुस्कुटे को गिरफ्तार किया जाय-सामाजिक एकता मंच की मांग

प्राचार्य डाॅ. श्रीराम भुस्कुटे को गिरफ्तार किया जाय-सामाजिक एकता मंच की मांग

0
70

आमगांवः-स्थानिय भवभुती महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅ.श्रीराम भुस्कुटे .द्वारा महाविद्यालय मे ग्र॔थपाल के पद पर कार्यरत अनुसुचित जाती की महिला कर्मचारी के साथ भेदभाव ,अभद्रता तथा अश्लील शब्दो का इस्तेमाल कर पिछले 2011 से अपमानित कर रहा है। जिसकी शिकायत पीडि़त महिला ने दि. 6 नवंबर 2019 को पुलिस थाना आमगांव मे दर्ज किया है।अन्याय, अत्याचार ग्रस्त महिला के सिकायत पर पुलिस ने भादवी.की कलम – 354 A एवं एक्ट्रासिटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। लेकिन प्राचार्य डाॅ. श्रीराम भुस्कुटे को पुलिस ने गिरफ्तार नही किया है।सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष  योगेश रामटेके ने पत्रकार वार्ता मे बताया कि  9 नवंबर 2019 को यहां के उप विभागीय पुलिस अधिकारी को विभिन्न संघटन की और से निवेदन देकर भवभुती महाविद्यालय के दोषी प्राचार्य डाॅ.श्रीराम भुस्कुटे को गिरफ्तार करने की मांग की गई।किन्तु पुलिस ने उन को अभी तक गिरफ्तार नही किया है।योगेश रामटेके ने बताया कि पुलिस राजनीतिक दबाव मे आरोपी को खुलीछुट देकर रखी है।यह ही कारण है कि डाॅ. श्रीराम भुस्कुटे  अग्रिम जमानत की याचिका दायर करने कोर्ट के चक्कर लगा रहे है।सामाजिक एकतामंच के अध्यक्ष रामटेके ने कहा कि पुलिस का रवैया ढुलमुल रहा।और दोषी को गिरफ्तार नही किया ।तो सामाजिक एकता मंच पुलिस के खिलाफ सामाजिक एकता मंच,ओबीसी सेवा संघ,भारतीय बौध्द महा सभा, आदिवासी हल्बा /हलबी संघ,बामसेप,बि.आर .एस.पी.आदि संगठन के तत्वावधान आंदोलन किया जाएगा ।जिला पुलिस अधीक्षक गोंदिया से उक्त प्रकरण पर गंभीरता से ध्यान देकर दोषी को गिरफ्तार करने की मांग की है।देवरी मार्ग पर स्थित राजगृह काॅलनी के राजगृह सभागृह मे आयोजित पत्रकार परिषद मे सामाजिक एकता मंच के अध्यक्ष  योगेश रामटेके, ओबीसी सेवा संघ के अध्यक्ष बि.एम.करमकर,सामाजिक कार्यकर्ता संजय बहेकार,हरिश ब्राह्मणकर,रामेश्वर शामकुवर,पिंकेश शेंडे,भारतीय बौध्द महासभा की महिला कार्यकर्ता कलाबाई बागडे,रविता डोंगरे उपस्थित थी।