30.8 C
Gondiā
Wednesday, June 17, 2026
Home हिंदी खबरे नक्सलियों के गढ़ में महिला पुलिसकर्मी तैनात

नक्सलियों के गढ़ में महिला पुलिसकर्मी तैनात

0
175

गडचिरोली,दि.8 मार्चः- महाराष्ट्र  के गडचिरोली में महिला पुलिस की टुकड़ियों को नक्सल प्रभावित इलाके की चौकियों पर तैनात किया गया है। ये महिलाएं रात में पेट्रोलिंग भी करती हैं। ये महिलाएं इतनी तेज हैं कि किसी भी पुरुष पुलिसकर्मी को भी प्रेरणा मिल सके।इलाके के एसपी शैलेश बलकवडे कहते हैं, ‘हमारे पास महिलाओं के लिए 30% आरक्षण है और केवल स्थानीय लोग ही इसका उपयोग कर सकते हैं। हमने आंतरिक पदों पर महिलाओं को तैनात किया है। वे लॉन्ग ऐंड शॉर्ट रेंज पेट्रोलिंग और ऑपरेशन्स करती हैं।’महाराष्ट्र के गडचिरौली में नक्सलियों का कहर बरसता ही रहता है। बीते साल नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर पुलिस की गाड़ी उड़ाई थी। इस हमले में 15 जवान शहीद हो गए थे। ऐसी परिस्थितियों में वहां पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, न सिर्फ महिला सशक्तीकरण की मिसाल पेश कर रही है, बल्कि उन्हें आगे बढ़ने का मौका भी दे रही है।