तायकांडो स्पर्धा में सुकन्या विद्यालय काटी की सफलता

0
12

गोंदिया -जिला शालेय क्रीड़ा स्पर्धा 2022-23 अंतर्गत तायकांडों प्रतियोगिता का आयोजन जिला क्रीड़ा संकुल मरारटोली गोंदिया में 21 नवंबर को किया गया था। इस स्पर्धा में सुकन्या संकल्प निकेतन विद्यालय काटी के विद्यार्थियों ने सराहनीय सफलता प्राप्त की। इस स्पर्धा में आयु वर्ग 14 में सार्थक दंदरे ने स्वर्ण पदक व दिव्यांश जमरे ने रजत पदक व हरिओम गौतम ने काश्य पदक हासिल किया। आयु वर्ग 17 में वैष्णवी चौधरी,आशीष दंदरे,योगेश बानेवार व मोहित नागफासे स्वर्णपदक एवं अंकिता बागड़े ने रजत पदक हासिल किया। आयु वर्ग 19 में वामिनी जमरे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विजयी विद्यार्थियों का जिला स्तर पर चयन होने पर शाला के संचालक  गजेंद्र फुंडे, प्राचार्य  बहेकार , सेलुकर सर, बोपचेर,श्री राहंगडालेर,क्रीड़ा शिक्षक राऊत एवं शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियोंने अभिनंदन कर शुभकामनाएं प्रदान की एवं उनके उज्वल भविष्य की कामना की।