32.3 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home Top News साक्षी मलिक ने रेसलिंग से लिया संन्यास, रोते हुए बोलीं- बृजभूषण का...

साक्षी मलिक ने रेसलिंग से लिया संन्यास, रोते हुए बोलीं- बृजभूषण का करीबी बना अध्यक्ष

0
40

blank

नई दिल्ली। साक्षी मलिक ने नम आंखों से कुश्ती से संन्यास ले लिया। डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के सहयोगी संजय सिंह के डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष बनने के बाद उन्होंने यह फैसला किया। वह संजय सिंह के चुने जाने से काफी नाराज दिखीं। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमने महिला अध्यक्ष की मांग की थी। अगर महिला डब्ल्यूएफआई की अध्यक्ष होगी तो उत्पीड़न नहीं होगा।साक्षी मलिक ने कहा कि हमने लड़ाई लड़ी, लेकिन सफलता नहीं मिली। डब्ल्यूएफआई का अध्यक्ष अगर बृजभूषण सिंह का बिजनेस पाटर्नर बनता है तो मैं अब से अपनी कुश्ती को छोड़ती हूं।

अब आप मुझे कभी भी प्रैक्टिस करते हुए नहीं देखेंगे। इस दौरान उनकी आंखों में आंसू थे। पहलवान बजरंग पुनिया उनको दिलासा देते हुए नजर आए।
एक भी महिला को नहीं दिया पद
उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं की भागीदारी नहीं थी। आज भी आप सूची देख सकते हैं, एक भी महिला को पद नहीं दिया गया। हम पूरी ताकत से लड़े थे, लेकिन यह लड़ाई जारी रहेगी। नई पीढ़ी के पहलवानों को लड़ना होगा।

blank