
रक्तदान शिविर साथ ही आरोग्य शिविर में हजारो लाभार्थियों ने लिया लाभ
गोंदिया-पिछले १५ वर्षो से विराट दंगल का आयोजन स्व.बापूजी सुंदरलालजी यादव इनके स्मृती में किया जाता है उसी तर्ज पर प्रतिवार्षानुसार इस वर्ष में भी विराट आमदंगल और रक्तदान शिविर साथ ही आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे सैकड़ो नागरिको ने इसका लाभ लिया. विराट आमदंगल में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ के पहलवान ने हिस्सा लिया. दंगल के इस मुकाबले में नागपुर के पहलवान ने बाजी मारी उन्हें पारितोषिक और रोख रक्कम दी गई साथ ही सभी सहभागी हुए पहलवानों को स्मृती चिन्ह देकर सन्मानित किया गया ऐसी जानकारी शिवसेना (उबाठा) जिलाप्रमुख पंकज एस यादव ने दी है.
विगत अनेक दिनों से क्षेत्र में अनोखे उपक्रम के बारे में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गट के जिलाध्यक्ष पंकज यादव आयोजित कर रहे है. हाल ही में उन्होंने गोंदिया उत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया था जिसमे प्रतिभाशाली लोगो का सन्मान किया गया और स्व.बापूजी सुन्दरलालजी यादव के स्मृती में रक्तदान शिविर का आयोजन साथ ही आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे हजारो की तदाद में नागरिको ने इसका लाभ लिया. स्वास्थ्य संबधी सेवा हो या फिर किसानो की समस्या, युवाओ की आवाज, रोजगार हेतु आवाज वह उठाते हुए नजर आ रहे है और इस भूमिका में अग्रसर दिखाई दे रहे है.





