जखमी यात्रीयोमे भंडारा जिले के तुमसर शहर से
उत्तरकाशी(वृत्तसंस्था),दि.27 मईः- उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चट्टी के पास एक बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में चालकसहीत तीन यात्रियों की मौत हो गई जबकि 10 घायल हैं। मरने वाले सभी यात्री और घायल महाराष्ट्र के भंडारा जिले के तुमसर के रहने वाले हैं। घायलों को रेस्क्यू कर खाई से निकाला गया। मृतकों को मे पुरण नाथ (40) पुत्र भोपालनाथ निवासी शिव दर्शन सीएचसी लि. पीएमजीपी कालोनी महाकाली केल्स रोड अंधेरी ईस्ट मुंबई,जयश्री अनिल कोसरे (26) निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र,अशोक महादेवराव भेंडे (40) निवासी नागपुर, जिला नागपुर महाराष्ट्र इनका समावेश है.
मरने वालों में एक महिला भी शामिल है, जबकि दस अन्य यात्री घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट और नौगांव में भर्ती कराया गया है।गुरुवार देर शाम महाराष्ट्र के 12 यात्रियों को लेकर बोलेरो वाहन जानकीचट्टी से बड़कोट के लिए रवाना हुआ। देर रात यह वाहन यमुनोत्री धाम से 28 किलोमीटर दूर ओजरी के पास पहुंचा।यहां बस को साइड देने के लिए चालक ने अपने वाहन को पीछे किया। इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
10 यात्रियों को गहरी खाई से निकाला
पुलिस और राज्य आपदा मोचन बल की टीम ने खोज बचाव अभियान चलाया। चार बच्चों सहित दस घायल यात्रियों को टीम ने गहरी खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। जिस स्थान पर दुघर्टना हुई है, वहां सड़क संकरी होने के साथ सुरक्षा इंतजाम भी नहीं हैं। उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने बताया कि यमुनोत्री दुर्घटना में एक महिला समेत तीन की मौत हुई है। इसमें चालक भी शामिल है। घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। घायलों में चार बच्चे भी शामिल हैं।
- प्रेरणा (8) निवासी महाराष्ट्र।
- अंजू अशोक (4) पुत्री अशोक महादेव राव निवासी नागपुर महाराष्ट्र।
- बोदी (10) पुत्री प्रशांत निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र।
- प्रमोद तुळसीराम (52) रा.तुमसर जिला भंडारा निवासी महाराष्ट्र।
- बालकृष्ण कोसरे (41) निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र।
- लक्ष्मी बालकृष्ण कोसरे (46) निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र।
- दिनेश (35) पुत्र किशन निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र ।
- मोनिक बालकृष्ण कोसरे निवासी तुमसर जिला भंडारा महाराष्ट्र।
- कृषिता अशोक शेंडे निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र ।
- रचना अशोक शेंडे निवासी जिला भंडारा महाराष्ट्र।