नवंबर का महीना शुरू होने जा रहा है। वैसे तो इस महीने को लेकर सबसे ज्यादा उत्साह इस बात का है कि इसी दौरान करवा चौथ, धन तेरस, दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहार मनाए जाएंगे। वहीं मनोरंजन में रुचि रखने वालों की नजर इस पर है कि नवंबर 2020 में कौन सी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होने जा रही हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाइन के बाद बदले हालाते में सिनेमा हाल जरूर खुल गए हैं, लेकिन अब भी दर्शकों का रुझान OTT प्लेटफॉर्म पर है। यानी घर बैठे मोबाइल पर हर फिल्म और वेब सीरीज देखने का मजा। जानिए नवंबर में कौन कौन सी फिल्में और वेब सीरीज आपका मनोरंजन करने आ रही हैं।
-
- मम भाई: हिंदी वेब सीरीज ZEE5 पर 6 नवंबर से स्ट्रीम होगी। एकता कपूर की ममभाई वेब सीरीज में अंगद बेदी, संदीपा धर, सिकंदर खेर, प्रियांक शर्मा, और समर खान मुख्य भूमिकाओं में हैं।
-
- लक्ष्मी: डिज्नी + हॉटस्टार पर 9 नवंबर को रिलीज होगी। यह 2011 की तमिल फिल्म मुनि 2: कंचना की हिंदी रीमेक है। अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं।
-
- आश्रम पार्ट 2: यह वेब सीरीज एमएक्स प्लेयर पर आएगी। रिलीज की तारीख 11 नवंबर, 2020 है। बॉबी देओल लीड रोल में हैं।
- लुडो: इस हिंदी फिल्म की स्ट्रीमिंग नेटफ्लिक्स पर 12 नवंबर से होगी। इसमें अभिषेक बच्चन, राजकुमार राव, आदित्य रॉय कपूर, पंकज त्रिपाठी, फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा नजर आएंगे।
-
-
- छलांग: 13 नवंबर को यह फिल्म अमेजन प्राइव पर रिलीज होगी। यह हंसल मेहता द्वारा निर्देशित और राजकुमार राव और नुशरत भरुचा द्वारा अभिनीत एक कॉमेडी फिल्म है।
- सूरज पे मंगल भारी: 13 नवंबर को रिलीज होगी। यह अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित एक पारिवारिक कॉमेडी फिल्म है। दिलजीत दोसांझ, मनोज बाजपेयी और फातिमा सना शेख मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
-
-
- बिच्छू का खेल: यह बेव सीरीज 14 नवंबर को ALT BALAJI और ZEE5 पर रिलीज होगी। निर्देशन आशीष शुक्ला ने किया है, जिसमें दिव्येंदु शर्मा और अंशुल चौहान नजर आएंगे।
-
- रात बाकी है: यह एक सस्पेंस थ्रिलर वेब सीरीज है, जिसमें पाओली डैम, अनूप सोनी, और राहुल देव मुख्य भूमिका में हैं। Raat Baaki Hai ZEE5 पर 20 नवंबर 2020 को रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
-
- डार्क 7 व्हाइट: वेब सीरीज की स्ट्रीमिंग ZEE5 पर 24 नवंबर से होगी। इममें सुमीत व्यास, निधि सिंह, जतिन सरना और एबीगेल पांडे ने अभिनय किया है।
- नक्सलबाड़ी: यह वेब सीरीज ZEE5 पर 28 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें राजीव खंडेलवाल, टीना दत्ता, श्रीजिता डे और सत्यदीप मिश्रा ने अभिनय किया। कहानी एक एसटीएफ एजेंट के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक नक्सल विद्रोह के पीछे की सच्चाई को उजागर करने के लिए एक गुप्त मिशन पर जाता है।