43.5 C
Gondiā
Monday, June 8, 2026
Home राजकीय सभी प्रकार की दुकानें शुरू करें – विधायक विनोद अग्रवाल

सभी प्रकार की दुकानें शुरू करें – विधायक विनोद अग्रवाल

0
56

blank

*विधायक विनोद अग्रवाल ने पालकमंत्री नवाब मलिक से मिलकर की चर्चा*
 गोंदिया- कोरोना वायरस के वजह से राज्य में फिर से कड़क लॉकडाउन लगाया गया है । जिसमे गोंदिया जिले का भी समावेश है । बढते मरीजों की संख्या के वजह से लॉकडाउन करना आवश्यक था । शुरुवात में अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं को बंद करने के निर्देश दिए गए थे । लॉकडाउन लगने से गोंदिया शहर के और हजारों नागरिक जो रोज मजदूरी कर अपना जीवनव्यापन करते थे ऐसे नागरिकों को लॉकडाउन के वजह से घर पर रहना पड़ा । इसके पश्चात भी मरीजों की संख्या में कमी नही होने से लॉकडाऊन की अवधी बढ़ाई गई । जिसमें सुबह 7  से 11 तक ही अति आवश्यक सेवाओं की दुकानें शुरु रखने के निर्देश दिए गए । जिससे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में कमी देखने को मिली ।
पिछले दो महिने से सभी प्रकार की दुकानें बंद है और दुकानों में काम करनेवाले लोग भी घर पर बैठे हैं । उन्हे इलेक्ट्रिक बिल, परिवार का भरण पोषण, ऐसी समस्या आ पड़ी है । दूसरी तरफ बैंक की और अन्य फायनास कंपनी के हफ्ते भरने के लिए लोगों के पास पैसे जमा करने के लिए पैसे नहीं है । ऐसी अनेक समस्या नागरिकों द्वारा सुनने मिल रही है । यदी लॉकडाउन में ढील नही दी गई तो नागरिकों के जीवन और मृत्यु का प्रश्न निर्माण हो सकता है । मरीजों की संख्या कम होने से लॉकडाउन में कुछ प्रमाण में ढील देकरसभी प्रकार की दूकान कुछ समय के लिए तो भी शुरु करे और बादमें समय को देखते हुए लॉकडाऊन को खतम किया जाए ऐसी मांग गोंदिया जिले के पालकमंत्री ना. नवाब मलिक इनसे की । जिसपर सकारात्मक प्रतिसाद देकर पालकमंत्री इन्होंने जल्द ही ढील  देने का आश्वासन विधायक विनोद अग्रवाल इन्हे दीया ।
इस समय पर ढील के साथ ही टेस्टिंग बढ़ाने की भी जरूरत है ऐसा भी विधायक विनोद अग्रवाल ने पालकमंत्री से चर्चा करते हुए बताया । ढील देने के साथ में टेस्टिंग की मात्रा में वृद्धि की जाएगी ऐसा भी पालकमंत्री इन्होंने स्पष्ट किया और समय पर कोरोना के मरीजों की जांच की जानकारी मिलेगी तो मरीजों की संख्या भी कम होगी ऐसा भी चर्चा में पालकमंत्री नवाब मलिक ने कहा ।

blank