35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home राजकीय बेतहाशा मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप में किया धरना...

बेतहाशा मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने पेट्रोल पंप में किया धरना प्रदर्शन

0
46

blank

किरनापुर। विकासखण्ड अंतर्गत कांग्रेस द्वारा स्थानीय किरनापुर स्थित पेट्रोलपंप में पेट्रोलियम पदार्थाे व मंहगाई को लेकर प्रदर्शन किया गया, इस अवसर पर कांग्रेसियों ने हाथों में मंहगाई विरोधी तख्तियां लेकर प्रदर्शन करने के साथ ही जमकर नारेबाजी की। किरनापुर ब्लाॅक में किए गए इस सांकेतिक धरना प्रदर्शन में उपस्थित कांग्रेसियों ने सत्तापक्ष को मंहगाई के मुद्दे पर खरीखोटी सुनाते हुए मंहगाई कम करने की बात कही। इस दौरान लांजी-किरनापुर विधायक सुश्री हिना कावरे, किरनापुर ब्लाॅक अध्यक्ष युसुफ पटेल, पूर्व जनपद सदस्य बेनीराम खोटेले सहित कांग्रेस सेवादल जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंघनधुपे, एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

सांकेतिक प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने भी सरकार को सोती हुई सरकार की संज्ञा दे डाली तो वहीं आमजनों को होने वाली परेशानी पर सरकार का ध्यान केंद्रित करते हुए कहा कि यह तो फिलहाल सांकेतिक तौर पर मध्यप्रदेश कांग्रेस के द्वारा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश पर किया गया है लेकिन आगे आदेश के साथ ही यह प्रदर्शन जारी रहेगा। विधायक सुश्री हिना कावरे ने भी मंहगाई को आमजनता के जेब पर भारी बताते हुए सरकार को घेरने में कसर नहीं छोड़ी तो कोविड नियमों का पालन करते हुए कांग्रेसियों के प्रदर्शन की क्षेत्र में चर्चा रही।

– इनका कहना है
पूरे देश के अंदर पेट्रोल, डिजल और रसोई गैस के जो बेतहाशा मंहगाई बढ़ रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। पूरी दुनिया में इस पर रोक है लेकिन भारत बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है, इस पर रोक होना चाहिए इसलिए शुक्रवार को धरना प्रदर्शन किया गया है। यह आंदोलन आज तो सांकेतिक है, अभी तो यह सिर्फ एक शुरूआत है इसका अंत बहुत खराब होेने वाला है, बहुत आगे बढ़ेगा यह आंदोलन, जब तक यह सरकार ना चली जाए।
(युसुफ पटेल, ब्लाॅक अध्यक्ष किरनापुर)

पेट्रोलियम पदार्थ के जो रेट बढ़े हुए है, उसको लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है और मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर सभी ब्लाॅकों में इस तरह का आयोजन पेट्रोल पंप में जाकर सांकेतिक रूप से किया गया, अभी कोरोना चल रहा है इसलिए कोविड नियमों का पालन करते हुए प्रदर्शन किया है। इसका मुख्य यह है कि जो सोती हुई सरकार है जो लगातार टैक्स बढ़ाती जा रही है जिसके चलते मूल्यों में वृद्धि हो रही है, उन सबके विरोध का प्रदर्शन यहां हो रहा है। जो भी निर्देश मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी की तरफ से आएंगे तो आगे और बढ़ाया जाएगा।
(सुश्री हिना कावरे, विधायक लांजी-किरनापुर)

blank