विधायक विनोद अग्रवाल इनके जन्मदिन के अवसर पर आयोजित “आमदार क्रिडा महोत्सव” का कल से होगा भव्य शुभारंभ

0
42

 *विविध खेलो के माध्यम से करीब ५००० खिलाडी लेंगे हिस्सा

  *जिले में इस प्रकार की प्रथम पहल ; १ से ५ जुन तक होंगे विविध खेल*   

गोंदिया –जनता के आमदार से कथित विधायक विनोद अग्रवाल इनके जन्मदिन के अवसर पर जनता की पार्टी (गोंदिया विधानसभा) की ओर से “आमदार क्रिडा महोत्सव” के माध्यम से क्रिडा संकुल गोंदिया में विविध खेलो का आयोजन किया गया है | जिसमे १ जून को शॉर्टपुट (महिला एंव पुरुष), १०० मीटर रेस (महिला एंव पुरुष), २ जुन को १६०० मीटर रेस (पुरुष), ३ जुन को ८०० मीटर रेस (महिला), कबड्डी (पुरुष), और ५ जुन को साईक्लोथान – महिला एंव पुरुष (१५ वर्ष के ऊपर) इस प्रकार खेलो का प्रारूप तयार किया गया है | इस खेल में सहभाग होने के लिए रजिस्ट्रेशन पूर्ण रूप से निशुल्क थे, और रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य था | साथ ही रजिस्ट्रेशन के लिए एक ऑनलाइन लिंक भी दी गई  थी जिसमे अपनी पूरी जानकारी देकर फार्म भरना था | फार्म भरते वक्त किसी भी प्रकार की दिक्कत के लिए 7264075176 यह नंबर दिया गया था | प्रतियोगिता का आयोजन गोंदिया जिल्हावासियों के लिए ही किया गया है |  इस क्रिडा महोत्सव में करीब ५००० खिलाडी इस खेल का हिस्सा बनेगे |

जिले में इस प्रकार का उपक्रम पहली बार देखने को मिल रहा है | जनता के आमदार विनोद अग्रवाल इनके जन्मदिन के अवसर पर इस आयोजित कार्यक्रम में खेलो के माध्यम से खिलाडियों की प्रतिभाओ को उभारने का मौका मिलेगा | इस आयोजन से अनेक खिलाडी खेल के माध्यम से उभरकर निकलेंगे | जिले में अनेक युवा पोलीस भर्ती,आर्मी भर्ती की तैयारिया करते है उन्हें इस आयोजन से प्रोत्साहन मिलेगा | साथ ही पर्यावरण के दृष्टी से प्रदुषण पर नियंत्रण करने हेतु जिले में एक सार्थक सन्देश हेतु साईक्लोथान का भी आयोजन किया गया है | साईक्लोथान से जनता में एक अच्छा संदेश निर्माण होगा जिससे लोग पर्यावरण के नैसर्गिकता का संतुलन बनाने के लिए कदम उठायेगे |  इस प्रकार से खेलो के आयोजन होने से जिले के खिलाडियों के लिए अवसर प्रदान होते है | इस कार्यक्रम के संयोजक समीर आरेकर जिल्हाध्यक्ष युवा मोर्चा जनता की पार्टी तथा सहसंयोजक अजित टेंभरे विधानसभा प्रमुख युवा मोर्चा, जनता की पार्टी तथा इस कार्यक्रम से जुडी जानकारी के लिए अभय मानकर शहरअध्यक्ष, युवा मोर्चा गोंदिया शहर तथा ग्रामीण अध्यक्ष शेखर सहारे इन्हें संपर्क करना है |