
गोंदिया,दि.15 जनवरीः- शहर में रचनात्मक, स्वास्थ्य जागरुकता तथा स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति के लिये निरंतर प्रयासरत आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) गोंदिया द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहा है, तथा इसी क्रम में अब नेशनल आर्मी डे के अवसर पर आज 15 जनवरी 2023 को सुबह 6 बजे से इंदिरा गांधी स्टेडियम से तीन ग्रुपों में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया था। इस मैराथन दौड़ में 3, 8, और 16 किमी की मैराथन दौड़ मे हजारो की संख्या मे गोंदियावासी सम्मीलीत हुये। 
आईएमए गोंदिया द्वारा आयोजित मैराथन दौड़ में प्रथम 3 किमी की मैराथन इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होकर फुलचुर नाका तक संपन्न होकर वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची। इसी प्रकार दूसरी 8 किमी की मैराथन दौड़ जो कि इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होकर कलेक्टर ऑफिस के समीप सारस चौक पहुंचकर वहां से वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची।16 किमी की मैराथन दौड़ इंदिरा गांधी स्टेडियम से शुरु होगी और फुलचुर नाका, सारस चौक होते हुए बालाघाट रोड फ्लाई ओवर और वहां से वापस इंदिरा गांधी स्टेडियम पहुंची। दो ग्रुप में 8 और 16 किमी मैराथन में मेल और फिमेल केटेगरी में अलग अलग प्रथम और द्वितीय पुरस्कार दिये गये। प्रथम पुरुस्कार के रुप में 11 हजार, द्वितीय पुरुस्कार के रुप में 5 हजार रुपये तथा तृतीय पुरुस्कार के रुप में 3 हजार रुपये प्रदान किये जाएंगे। 16 किमी की मैराथन में प्रथम विजेताओं को एक एक सायकल भी भेंट की गयी।





