29.7 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे डॉ. विकास जैन ने महिला मरीज के मूत्राशय से निकाला 1.67 किलोग्राम...

डॉ. विकास जैन ने महिला मरीज के मूत्राशय से निकाला 1.67 किलोग्राम का पत्थर

0
216

blank

गोंदिया 29 जनवरी। बी.जे हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड, गोंदिया के जाने-माने लेप्रोस्कोपिक और यूरो सर्जन डॉ. विकास जैन ने अपने करियर में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश की 52 वर्षीय महिला के मूत्राशय से 1.67 किलोग्राम वजन का पत्थर निकालने में सफलता प्राप्त की है। मरीज की हालत में सुधार है और अगले 2-3 दिनों में उसे अस्पताल से छुट्टी मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि डॉ. जैन के नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे भारी मूत्राशय का पत्थर निकालने का रिकॉर्ड है, जिसका वजन 1.05 किलोग्राम है और इस बार उन्होंने इससे भी बड़ा पत्थर निकाला है।

blank

पड़ोसी मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के वारासिवनी कस्बे की 52 वर्षीय मरीज कृष्णा राजेंद्र शहारे को पिछले 5-6 सालों से दर्द हो रहा था। वारासिवनी के डॉक्टर उसे यह कहकर दर्द निवारक दवा दे देते थे कि उसे पथरी की समस्या है, लेकिन उसे यह नहीं पता था कि पथरी कितनी बड़ी है। उसका पति दिहाड़ी मजदूर है, उनके पांच बच्चे हैं, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे इलाज के लिए किसी बड़े शहर नहीं जा सके और इलाज के लियर स्थानीय डॉक्टरों पर निर्भर थे। हाल ही में कुछ दिन पहले कृष्णा को फिर से असहनीय दर्द हुआ, जिसके बाद उसकी बड़ी बेटी जिसकी शादी गोंदिया में हुई थी, ने अपनी मां को गोंदिया के डॉ. विकास जैन के पास लेकर आयी । 27 जनवरी को डॉ. विकास ने कृष्णा की जांच की। पिछली रिपोर्ट और क्लीनिकल जांच के बाद डॉ. विकास ने एक्सरे कराया, जिसमें स्पष्ट हुआ कि मरीज के मूत्राशय में एक बड़ा पथरी है मरीज की स्थिति को देखते हुए उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी। बुधवार, 29 जनवरी को डॉ. विकास ने अपनी टीम के साथ मिलकर दो घंटे की लंबी सर्जरी कर 1.67 किलोग्राम वजन का सबसे भारी पत्थर सफलतापूर्वक निकाला। यह पत्थर डॉ. जैन द्वारा 2014 में मरीज से निकाले गए पत्थर से काफी बड़ा और भारी है, जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया था। डॉ. विकास ने बताया कि मरीज ने बहुत सहयोग किया और इसी वजह से ऑपरेशन सफल रहा और मरीज भी सर्जरी के बाद सकुशल हैं।

blank

blank