25.3 C
Gondiā
Sunday, July 26, 2026
Home हिंदी खबरे सिविल जज में एससी और एसटी सीटो के रिक्त,जिला और तहसील न्यायालयो...

सिविल जज में एससी और एसटी सीटो के रिक्त,जिला और तहसील न्यायालयो में होगी कोचिंग

0
33
सिविल जज की ऑनलाईन कोचिंग देगा राज्य न्यायिक अकादमी
बालाघाट। कोर्ट में एससी, एसटी के सिविल जज की सीटो के रिक्त होने पर हाईकोर्ट ने चिंता जाहिर की है। जिसके तहत अब हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य न्यायिक अकादमी, ऐसे वर्गो के तीन साल के वकालत का अनुभव हासिल कर चुके, उन अधिवक्ताओं को ऑनलाईन कोचिंग देगा, जो सिविल जज की तैयारी कर रहे है। इस ऑनलाईन कोचिंग में एससी, एसटी के अलावा अन्य वर्गो के अधिवक्ताओं को भी जोड़ा जाएगा। ताकि वह सिविल जज की तैयारी, विशेषज्ञ लोगों के मार्गदर्शन में कर सके। जिसके लिए जिला कोर्ट और तहसील कोर्ट के वीडियो क्रांफ्रेसिंग सेंटर में तैयारी करने वाले अधिवक्ता, ऑनलाईन कोचिंग ले सकेंगें।
जिसको लेकर गुरूवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने इसकी पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हम आगे तो बढ़ रहे है लेकिन दुःखद है कि आज भी सिविल जज में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति की सीटें रिक्त होने से वह केरीफारवर्ड हो रही है। जिसे देखते हुए मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय ने राज्य न्यायिक अकादमी के माध्यम से सिविल जज प्रवेश परीक्षा के तैयारी के लिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के सिविल जज की तैयारी कर रहे अधिवक्ताओं के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम के नाम से ऑनलाईन कोचिंग देने की व्यवस्था की है।
उन्होंने बताया कि कई अभ्याथियों के उच्च गुणवत्ता की कोचिंग और विशेष संसाधनों तक पहुंच में आने वाली बाधाओं को ध्यान में रखते हुए, यह पहल शुरू की गई है। जिसमें प्रवेश के लिए इच्छुक अधिवक्ता बार कोड या फिर राज्य न्यायिक अकादमी की अधिकारिक वेबसाईड डब्ल्युडब्ल्युडब्ल्यु.एमपीएसजेए.एमपीएचटी.जीओवी.इन में जाकर पंजीयन करा सकते है।
जिला सत्र न्यायाधीश प्राणेश कुमार प्राण ने बताया कि कोचिंग की सुविधा जिला कोर्ट के साथ ही जिले के न्यायालय में स्थित के वीडियो कांफंेसिंग सेंटर में कोचिंग की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने जिले के अनुसूचित जाति, जनजाति और अन्य वर्गो के लोगों से इसमें शामिल होकर सिविल जज का सपना पूरा करने की बात कही है।

blank