गोंदिया- डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित विदर्भ स्तरीय डबल विकेट क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन 16 जनवरी 2026 को पूजा कॉलेज ग्राउंड, खमारी, गोंदिया में संपन्न हुआ। टूर्नामेंट का उद्घाटन विजय बाहेकर, डायरेक्टर, बहेकर व्यसन मुक्ति केंद्र द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मोहन वानखेड़े ने की।
इस अवसर पर राजेश चतुर (सी.ए.), नियाज शेख, किशोर डोरीवाले, हितेश कोडवानी, अमोल उरकुडे, सचिन शिंदे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रतियोगिता में ₹10,000 तक के नकद पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं पदक प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान गोंदिया जिले से वीसीए (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन) की टीम में चयनित खिलाड़ियों — कुश योगी खंडेलवाल, प्रथमेश कुंभारे, सौरभ देव (अंडर-19 विदर्भ खिलाड़ी), दक्ष कुठे (अंडर-15 विदर्भ खिलाड़ी) तथा कु. खुशी कटरे (अंडर-15 विदर्भ गर्ल्स टीम) — का विशेष सम्मान किया गया।कार्यक्रम का संचालन राजू लिमए, क्रिकेट मैनेजर, गोंदिया डिस्ट्रिक्ट ने किया एवं आभार प्रदर्शन हितेश कोडवानी द्वारा किया गया।





