33.9 C
Gondiā
Friday, June 5, 2026
Home हिंदी खबरे भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ ग्राम हिवरा में 24 से

भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ ग्राम हिवरा में 24 से

0
36

blank

एक सप्ताह चलेगा कथा सोपान कार्यक्रम, महु-इंदौर एवं वृध्दावनधाम से संतो और कथा व्यासों की उपस्थिती
गोंदिया,दि.२२। श्रीश्री 1008 श्री सत्यानंदजी महाराज(अवधूत) की पावन उपस्थिती में ग्राम हिवरा में भव्य संगीतमय श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन मां बम्लेश्वरी गौ सेवा संस्थान के आतिथ्य में किया जा रहा है। जोकि 24 जनवरी से 30 जनवरी तक कथा सोपान के माध्यम से किया जाएगा।
कार्यक्रम की शूरूआत 24 जनवरी को प्रातः 8 बजे गजानन काॅलोनी से शोभायात्रा निकालकर की जाएगी जो कथास्थल पर समाप्त होगी। इसी प्रकार कलशयात्रा सुबह 9.30 बजे जि.प. स्कुल ग्राउंड से प्रारंभ होगी जो कथास्थल पर समाप्त होगी। ज्योति प्रज्वलन व व्यास पूजन सुबह 12 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीश्री 1008 श्री सत्यानंदजी महाराज (अवधूत) कोदरिया सरकार महु, इंदौर, स्वामी श्री प्रज्ञानंदजी महाराज (अवधूत) कोदरिया सरकार महु, इंदौर, मुख्य कथा व्यास आचार्य श्री रामनजरजी महाराज(वृध्दावनधाम), यज्ञाचार्य पं. हरिओमजी(व्याकरणाचार्य) आदि संतगण उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य आयोजक राजकुमार लिल्हारे ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमद भागवत कथा में आनेवाले श्रोताओं के लिए खास व्यवस्था का इंतजाम किया गया है। हिवरा ग्राम गोंदिया शहर से 3 किमी दूर उत्तर दिशा में है। कथास्थल तक पहुंचने के लिए भरपूर साधन पर्याप्त है। कार्यक्रम में कथा सोपान 7 दिवसीय संगीतमय रूप में आयोजित किया जाएगा। कथा प्रातः 10 से 1 बजे तक व संध्या में 6 बजे से रात 9 बजे तक की जाएगी।
कथा में भगवत महात्मय, कपिल परिक्षित जन्म, शुकदेव आगमन, सृप्ती वर्णन, कापिलो व्याख्यान, ध्रव चरित्र, पुरंजनो व्याख्यान, भरत चरित्र, अजामिलो व्याख्यान, नरसिंह अवतार, प्रहलाद चरित्र, गजेन्द्र उध्दार, वामनावतार, श्रीकृष्ण जन्म(नंदोत्सव), श्रीकृष्ण बाललीला, माखनलीला, गौचारण, गोवर्धन पूजा, रूक्मीणी विवाह, सुदामा चरित्र, द्वारिका लीला, नवयोगेश्वर संवाद, अवधूतांे व्याख्यान, कलिधर्म पर कथा वाचन किया जाएगा।
इस धार्मिक कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में श्रोताओं को उपस्थित रहने की अपील  श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ समिति, गौसेवा समिति एवं आयोजकों द्वारा की गई है।

blank