35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home Top News नक्सलियों ने नीलवाया में रची साजिश को जवानों ने बम डिफ्यूज कर...

नक्सलियों ने नीलवाया में रची साजिश को जवानों ने बम डिफ्यूज कर किया नाकाम

0
38

blank

रायपूर(एजंसी)22 मई।  छत्तीसगड के बस्तर में नक्सली अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. लगातार जवानों को नुकसान पहुंचाने की फिराक में साजिशों का जाल बुनते रहते है. इस बार दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर थानाक्षेत्र के वही नीलवाया चौक को नक्सलियों ने चूना है जहां विधानसभा चुनाव के पहले डीडी न्यूज की टीम के साथ जवानों पर हमला किया गया था. उस एरीया मे जवानों को सर्चिंग के दौरान ठीक चौक के पास 2 किलो का बम दबा रखा हुआ दिखा. जिसे अरनपुर थाना और सीआरपीएफ 111 के जवानों ने खोज निकाला. नक्सलियों ने 2 प्रेशर आईईडी लगा रखा था. जिसे जवानों के साथ चल रहे डॉग ने सूंघकर खतरा बता दिया. जिसके बाद जवानों ने बम्ब बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है.इस मार्ग पर पिछले विधानसभा के बाद से ग्रहण लगा हुआ है और निर्माण कार्य रुका हुआ है. लगातार पुलिस की कार्रवाई से बौखलाहट में नक्सली अरनपुर मार्ग को बाधित करने की साजिश भी कर रहे है.

blank