रायपूर(न्युज एजंसी)11सितंबरः- छतीसगड राज्य के बीजापुर में जवानों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां कमांडर और डिप्टी कमांडर समेत 6 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया है। इनमें दो महिला नक्सली भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक 2 नक्सलियों पर 8 लाख, एक पर दो लाख और एक नक्सली पर एक लाख का इनाम घोषित था। बताया जा रहा है कि ये नक्सली कई वारदातों में शामिल रह चुके हैं। SP दिव्यांग पटेल और CRPF के कमांडेंट आलोक भट्टाचार्य के समक्ष नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बता दें कि नक्सल उन्मूलन कार्यक्रम के बाद बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे हैं और मुख्यधारा में वापसी कर रहे हैं।
बस्तर के पुलिस महानिरीक्षक बस्तर विवेकानंद सिन्हा के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक बीजापुर दिव्यांग पटेल, उप महानिरीक्षक ऑप्स केरिपु कोमल सिंह, कमांडेंट 229 केरिपु विवेक भण्डराल, अति0 पुलिस अधीक्षक मिर्जा जियारत बेग के निर्देश मे जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत थाना फरसेगढ़ एवं नेलसनार के प्रयासों से नक्सली जीवन शैली से त्रस्त होकर एंव नक्सलियों के खोखली विचारधारा से क्षुब्ध होकर तथा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर समाज के मुख्य धारा में जुड़ने के उद्देष्य से नक्सलवाद छोडने का फैसला कर 06 माओवादियों द्वारा बीजापुर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया।
जिनमे दिलीप वड्डे उर्फ चिन्ना उर्फ वड्डे चिन्ना उर्फ दिलीप चिन्ना, पिता गुण्डी चिन्ना ,उम्र 33 वर्ष,ग्राम एड़ापल्ली स्कुलपारा, थाना फरसेगढ़, जिला बीजापुर (छ0ग0),संगठन में पद :- कम्पनी नं0 01 के प्लाटून 02 का प्लाटून कमांडर,संगठन में धारित हथियार :- एके 47,घोषित ईनाम :- शासन द्वारा पद पर 08 लाख रूपये। कार्य क्षेत्र :- माड़ डिवीजन संगठन में भर्ती – वर्ष 2002 से 2007 तक प्लाटून सदस्य के रूप में काम किया बाद वर्ष 2007 से 2011 तक कंपनी 1 का प्लाटून 2 का सेक्शन कमांडर के रूप में काम किया।वर्ष 2011 से अबतक प्लाटून नं 2 का प्लाटून कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था।
वर्ष 2003 में गीदम थाना लुटने की घटना में शामिल था, वर्ष 2003 में कोरापुट उड़ीसा पुलिस लाईन को लुटने की घटना में शामिल था, वर्ष 2005 में धौडाई थाना जिला नारायणपुर में लुटने की घटना में शमिल था, वर्ष 2007 मे झाराघाटी जिला नारायणपुर की घटना में शामिल था, वर्ष 2007-08 में कुदूर घाटी जिला नारायणपुर की घटना में शामिल था, वर्ष 2008-09 के सुलेंगा जिला नारायणपुर मध्य एम्बुश की घटना में शामिल, वर्ष 2008-09 के बीच मुंगपल्ली नारायणपुर एम्बुश की घटना में शामिल था, वर्ष 2010 तक कोगेंरा जिला नारायणपुर गांव की पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल था, वर्ष 2015 में गुडरापारा जिला नारायणपुर में पुलिस -नक्सली मुठभेड़ मेंं शामिल था, वर्ष 2016 में अबुझमाड़ पीटेकल में हुये मुठभेड़ में दाहिने हाथ की कलाई में गोली लगा था, वर्ष 2016 में बासिन कैम्प जिला नारायणपुर में फायरिंग हुआ, देशी बम से हमले में शामिल था, वर्ष 2016 में मेडमामेंटटा जिला नारायणपुर में पुलिस नक्सली मुठभेड़ व एम्बुश की घटना में शामिल था ।
मड़कम बण्डी उर्फ बण्डू पिता नंदा उम्र-30 वर्ष, जाति गोड़, साकिन-दारेली थाना जगरगुण्डा जिला सुकमा (छ0ग) संगठन में पद :- कम्पनी नं0 01 का ‘बी’ डिप्टी सेक्शन कमांडर संगठन में धारित हथियार :- एसएलआर घोषित ईनाम :- शासन द्वारा पद पर 03 लाख रूपये। कार्य क्षेत्र :- माड़ डिवीजन संगठन में भर्ती – वर्ष 2010 में बोडकेल एरिया कमेटी के मल्ले द्वारा संगठन में भर्ती किया
गया। वर्ष 2010 से 2012 तक कम्पनी सदस्य व 2013 से 2018 तक कंपनी के बी सेक्शन का डिप्टी सेक्शन कमांडर के रूप में कार्य कर रहा था।
वर्ष 2010 में चितंलनार, तिपुरम की घटना में शामिल था, वर्ष 2016 में बासिन कैम्प नारायणपुर में देशी लांचर फेकने की घटना में शामिल था, वर्ष 2017 में आकाबेड़ा कैम्प नारायणपुर में देशी लांचर फेकने की घटना में शामिल था, वर्ष 2018 में इरपानार की घटना में शामिल था ।
सनकी वड्डे उर्फ सुजाता उर्फ सम्मी ,पति चिन्ना वड्डे उर्फ दिलीप उम्र 27 वर्ष, जाति-मुरिया,साकिन-एड़ापल्ली थाना फरसेगढ़ जिला बीजापुर (छ0ग0)संगठन में पद :- कंपनी नं0 1 के प्लाटून नं. 02 की सदस्या। संगठन में धारित हथियार :- खाली हाथ घोषित ईनाम :- शासन द्वारा पद पर 02 लाख रूपये। कार्य क्षेत्र :- अबूझमाड़ एरिया कमेटी। संगठन में भर्ती – वर्ष 2008 में कमांडर हरिराम के द्वारा संगठन में भर्ती किया गया। संगठन में वर्ष 2008 से अबतक कंपनी नं. 01 का प्लाटून नं. 02 के सदस्य के रूप में काम कर रही थी।
घटना में शामिल :-वर्ष 2009 में कोंगेरा एम्बुश (अबुझमाड़ क्षेत्र) की घटना में शामिल थी,वर्ष 2009 में रिसगांव एम्बुश जिला धमतरी की घटना में शामिल थी, वर्ष 2015 में बासीन (जिला नारायणपुर) कैम्प अटैक की घटना में शामिल थी।
बुदरी उसेण्डी पिता गुड्डी उम्र 22 वर्ष, जाति-माडि़या, साकिन-कोरावाया ओरछा, जिला नारायणपुर (छ0ग0) संगठन में पद :- कुतुल एलओएस सदस्या संगठन में धारित हथियार :- सिंगल शार्ट
घोषित ईनाम – छ.ग. शासन द्वारा 01 लाख। कार्य क्षेत्र :- माड़ डिवीजन संगठन में भर्ती – वर्ष 2016 में आदेड़ एरिया कमेटी के कमांडर दीपक मुहन्दा के द्वारा संगठन में भर्ती किया गया। जिसमें वर्ष 2016 से अबतक डीव्हीसी रनीता की गार्ड थी।
महेश वासम पिता रामैया वासम उम्र 18 वर्ष, जाति-मुरिया,साकिन कांडलापर्ती थाना भोपालपटनम जिला बीजापुर (छ0ग0)संगठन में पद :- सीएनएम सदस्य संगठन में धारित हथियार :- निरंक कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी संगठन में भर्ती :- वर्ष 2017 में पाली कुरसम के द्वारा भर्ती कराया गया। वर्ष 2017 से अबतक सीएनएम सदस्य के रूप में कार्य कर रहा था। घटना में शामिल – वर्ष 2017 में बारेगुड़ा चौक में विश्वनाथ बस को जलाने की घटना में शामिल।
एवं विनोद मेट्टा पिता पोम्मा मेट्टा उम्र 25 वर्ष, जाति-मुरिया, साकिन-कांडलापर्ती थाना भोपालपटनम जिला बीजापुर(छ0ग0) संगठन में पद :- सीएनएम सदस्य संगठन में धारित हथियार :- खाली हाथ कार्य क्षेत्र :- नेशनल पार्क एरिया कमेटी। संगठन में भर्ती :- वर्ष 2011 में डीएकेएमएस अध्यक्ष मट्टीमरका सुरेष के द्वारा संगठन में जबरजस्ती डराधमकाकर संगठन में भर्ती कराया गया।
उपरोक्त माओवादियों द्वारा आत्मसमर्पण करने पर उन्हे उत्साहवर्धन हेतु शासन द्वारा देय प्रोत्साहन राशि 10,000-10,000 हजार रूपये (दस-दस हजार रूपये) प्रत्येक को नगद प्रदाय किया गया। इन्हें शासन के पुनर्वास नीति के तहत् और अन्य सुविधा एवं लाभ दिया जायेगा। इस अवसर पर पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं मीडिया के प्रतिनिधी उपस्थित थे।





