
गोंदिया।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के युवा नेता एवं हरदिल अजीज अशोक (गप्पू) गुप्ता का जन्मदिवस इस वर्ष भी उनके शुभचिंतकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह से शाम तक उनके प्रसंशक, मित्र और राजनीतिक नेताओ से मेलमुलाकात जारी रही और उन्हें बधाइयां देने वालो का तांता लगा रहा।अशोक (गप्पू) गुप्ता ने अपने दिन की शुरुवात घर से माँ का आशीर्वाद लेकर की। वे सबसे पूर्व शहर के पांच मंदिरों में माथा टेककर जिले के अन्नदाता व जिले की खुशहाली की प्रार्थना की। इसके पश्चात शासकीय जिला रुग्णालय(केटीएस) व शासकीय महिला जिला रुग्णालय(बिजीडब्लू) में मरीजों को और जरुरतमन्दों को फल वितरित किया।
अशोक (गप्पू) गुप्ता के जन्मदिन पर उनके श्रीजीलान्स स्थित जनसंपर्क कार्यालय में क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेन्द्र जैन, नप. उपाध्यक्ष शिवशर्मा ने पुष्प गुच्छ देकर उन्हें बधाई दी वही पूर्व पालकमंत्री डॉ. परिणय फुके, विधायक नरेंद्र भोंडेकर ने फोन कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
गुप्ता के जन्मदिवस पर खालसा ग्रुप, लायन्स क्लब के माध्यम से केटीएस व बिजिडब्लूयू रुग्णालय में मरीजों को व जरूरतमंदो को भोजन दान किया गया, वही गौशाला में गोवंश को चारा खिलाकर उनकी सेवा की गई। इसके अलावा उनके शुभचिंतकों द्वारा पांढराबोड़ी व वहिटोला में शासकीय स्कूल के बच्चो को कॉपी-पेन वितरित किया गया।
इसके साथ ही काटी, दासगाव में प्राथमिक रुग्णालय में मरीजो को फल वितरित किये गए।
जन्मदिन पर बधाई देने वालों में सर्वश्री छोटू पंचबुद्धे, कृउबास संचालक विजय ऊके, पार्षद विनोद पंधरे, पार्षद विवेक मिश्रा, पार्षद विनीत शहारे, पुर्व पार्षद मनोहर वालदे, पूर्व पार्षद रमेश कुरील, पूर्व पार्षद विनायक खैरे, समीर बैस, दीपक ठाकुर, आनंद ठाकुर, बिट्टू भाटिया, नाजुक शेंडे, बबलू पटले, जावेद जवेरी, अंकीत झरारिया, सचिन मेश्राम, जीतू शिवनकर, मुन्नू शुक्ला, भोजराज शिवनकर,छोटु रामटेक्कर, करण टेकाम, अनीस खान, कुक्कू ठाकुर, संजीव चाचेरे, अंचल गिरी, बाला पिल्ले, पप्पू पटले, योगराज लिल्हारे, निजाम सैयद, टी.पी.शिवनकर, मयंक भाटीया, बिट्टु गुप्ता, गज्जु शनवारे, बाल्या कोसरकर, प्रतीक भरणे, खूबलाल दिप, गौरव तुरकर, योगी भेलावे, नरेश गुलानी, रौनक ठाकुर, राहुल शिवनकर, अजय अग्रवाल, सुभाष रामानी, सौरभ रोकड़े, संजीव राय, गोलू चन्दनकर, एकनाथ वहीले, चन्द्रकुमार चुटे, किशोर कनोजिया, अजय अग्रवाल, अक्की अग्रहरि, मोनू मड़ावी, राहुल तुपते, बाबु डोडला, नागरत्न बंसोड़, कमलेश मेंढे, जावेद खान, विवेक शिवनकर, बंडू मेश्राम, बाबू राव, सुखदेव हत्तीमारे, मुकेश शेंडे, सिराज पठान, विनायक मेश्राम, अक्षय नेवारे, विजय कोठेले, अरमान शेख, देवा कोरे, तामेश निर्मलकर, अतुल भरणे एवं ग्रामीण अंचलों के अनेको पदाधिकारी, समर्थकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर अशोक (गप्पू) गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल जीवन की कामना की।




