गोरेगाव,दि.27 दिसंबरःःस्वदेशी खेलों का प्रचार-प्रसार हो इस उद्देश्य को लेकर कुरहाड़ी में २४ दिसंबर को आमदार चषक प्रो-कबड्डी का आयोजन किया गया था। इस दौरान उद्घाटन के अवसर पर विधायक विजय रहांगडाले ने खिलाडिय़ों को मार्गदर्शन में कहा कि इन दिनों युवक स्मार्ट फोन में व्यस्त रहते है। जिससे कई विपरित परिणाम स्वास्थ्य एवं समाज पर दिखाई दे रहे है। शरीर, मन एवं समाज के विकास के लिए खेल पर अधिक ध्यान देना चाहिए। खेल से ही तंदुरूस्त रहा जा सकता है।
गोरेगांव तहसील अंतर्गत कुरहाड़ी ग्राम में आमदार चषक नाम से प्रो कबड्डी का आयोजन किया गया था। इस स्पर्धा का उद्घाटन हेमंत पटले की अध्यक्षता में विधायक विजय रहांगडाले ने किया। इस दौरान प्रमुखता से सरपंच अल्का पारधी, सामाजिक कार्यकर्ता रेखलाल टेंभरे, पूर्व पंस सभापति दिलीप चौधरी, नप अध्यक्ष आशिष बारेवार, पूर्व पंस उपसभापति सुरेंद्र बिसेन, जिप सदस्य रोहीणी वरखडे, दुर्गा ठाकरे, अनंता ठाकरे आदि उपस्थित थे। इस स्पर्धा में बड़ी संख्या में कबड्डी के खिलाडिय़ों की टीमों ने हिस्सा लिया है। आयोजित स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य यह है कि देशी खेलों को हर स्तर पर अवसर मिले ताकि देशी खेल के प्रति युवकों में रूची निर्माण हो।





