गोंदिया,7 जनवरीःः तहसिल अंतर्गत आनेवाले ग्राम परसवाडा में ७.५० लाख रुपये लागत से श्री चौधरी निवास से बिहारीभाऊ पारधी के मकान तक एवम् रेखलाल पारधी से सुखराम हरिणखेड़े के मकान तक रस्ता सिमेंटीकरण बांधकाम का भुमिपुजन पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए संतोष हनवते ने कहा कि परसवाड़ा ग्राम में विगत वर्षों में बिरसी हवाई अड्डा, कोब्रा बटालियन द्वारा भूमि अधिग्रहण कार्यवाही में अनेकों विवाद आए, लेकिन गोपालदास अग्रवाल हमेशा नागरीकों के साथ खड़े रहे और हर अड़चन में मदत की। आज परसवाड़ा ग्राम में अधिकतर रस्तों का निर्माण गोपालदास अग्रवाल के प्रयत्नों से हुआ है,परसवाड़ा-सिरपुरटोला के बीच भव्य पर्यायी मार्ग का निर्माण पुर्व विधायक अग्रवाल ने कराया, बहीं।परसवाड़ा-कोचेवाही में भव्य मार्ग एवम् मार्ग पर पड़नेवाले दो भव्य पुलों का निर्माण पुर्व विधायक अग्रवाल के प्रयत्नो की देन है। पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल ने कहा की इस परिसर में भव्य रस्तों के निर्माण के साथ-साथ बाघ सिंचन प्रकल्प की नहरों की सफाई-दुरुस्ती और पांगोली नदी पर ३ भव्य बंधारों के निर्माण से कामटा – परसवाड़ा क्षेत्र में हर खेत तक पानी पहुँचाने का प्रयत्न हमने किया। भविष्य में बाघ नदी पर बड़े बांध और तांडा।मोरवाही।सिंचन योजनाओं जैसे अनेक बिकास योजनाएं इस क्षेत्र के लिए हम लाना चाहता थे, लेकिन।विधानसभा चुनाव में अनपेक्षित परिणामों से कहीं न कहीं इन बिकास योजनाओं की मंजुरी में देरी हो रही हैं।
साथ ही राज्य में वर्तमान की शिवसेना-राष्ट्रवादी-काँग्रेस सरकार के राज में विकास योजनाओं को मंजुरी मिले ऐसी उम्मीदें कम ही है। सरकार के पास क्षेत्र के विकास के लिए कोई सुनियोजित योजना ही नहीं है। धान को २५०० रु. क्विंटल का भाव देने की घोषणा करनेवाले शिवसेना मुख्यमंत्री ने किसानों को बेवकुफ बनाया। १८१५ रु. के हमी भाव पर गत वर्ष ही भाजपा के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फद्णवीस ने ५०० रु. का बोनस जाहीर कर धान को २३१५ रु. का मुल्य दिया था। अब मुख्यमंत्री ने मात्र १८५ रु. क्विंटल का बोनस बढ़ाकर उसे २५०० रु. तो क्रर दिया, लेकिन यह २५०० रु. का भाव केवल ५० क्विंटल के लिए ही लागु है, इकानवे क्विटल के लिए १८१५ रु. का ही मुल्य मिलना है। क्षेत्र की समस्याओं के लिए आज तक भरपुर प्रयत्न हमने किए है और आगे भी क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयत्न निश्चित रुप से किए जाएंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जि.प. सभापती रमेश अंबुले, पं.स. सभापती माधुरी हरणिखेड़े, उपसभापती चमनभाऊ बिसेन, जि.प.सदस्य विजय लोणारे, पूर्व सदस्य पं. स. संतोष घरसेले, पूर्व पं.स. सदस्य सत्यम बहेकार, सरपंच डेलेन्द्र हरिणखेड़े, उपसरपंच गोविंद उईके, टिकाराम भाजीपाले, डुडीआऊ हरिणखेड़े, मनोहर भावे, गब्बुलाल हनवते, इॉ.जगदीश पारधी, कुंवरभाऊ हरिणखेड़े, मुन्नालाल पारधी, हरिभाऊ हरिणखेड़े, बहारीभाऊ पारधी, संतोष हुनवते एवम् दाद्या महाजन उपस्थित थे।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जि.प. सभापती रमेश अंबुले, पं.स. सभापती माधुरी हरणिखेड़े, उपसभापती चमनभाऊ बिसेन, जि.प.सदस्य विजय लोणारे, पूर्व सदस्य पं. स. संतोष घरसेले, पूर्व पं.स. सदस्य सत्यम बहेकार, सरपंच डेलेन्द्र हरिणखेड़े, उपसरपंच गोविंद उईके, टिकाराम भाजीपाले, डुडीआऊ हरिणखेड़े, मनोहर भावे, गब्बुलाल हनवते, इॉ.जगदीश पारधी, कुंवरभाऊ हरिणखेड़े, मुन्नालाल पारधी, हरिभाऊ हरिणखेड़े, बहारीभाऊ पारधी, संतोष हुनवते एवम् दाद्या महाजन उपस्थित थे।




