30.2 C
Gondiā
Monday, June 22, 2026
Home शैक्षणिक श्री गुजराती राष्ट्रीय केलवणी मंडल के शताब्दी वर्ष समारोह में नई प्लेस्कूल...

श्री गुजराती राष्ट्रीय केलवणी मंडल के शताब्दी वर्ष समारोह में नई प्लेस्कूल का शिलान्यास व हाईटेक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण

0
40

गोंदिया। 30 जनवरीः श्री गुजराती राष्ट्रीय केलवणी मंडल आगामी 01 फरवरी को अपने शिक्षा क्रांति की सफलता के 100 वर्ष पूर्ण करने जा रही हैं। सफलता की ऊंचाइयों को छूती संस्थान इस स्वर्णिम अवसर को शताब्दी वर्ष के रुप मे मनाने जा रही, जिसमें देश के नामचीन उद्योगपति व अदानी ग्रुप के चैयरमेन  गौतम अदानी, महामहिम राज्यपाल  आनंदीबेन पटेल, समाजसेवा में अग्रसर व कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल की अध्यक्षा  टीना अंबानी, अदानी फाउंडेशन की अध्यक्षा  प्रीति अदानी, लेखक व कलाकर पद्मश्री मनोज जोशी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद  प्रफुल पटेल, स्व.मनोहरभाई पटेल अकादमी की अध्यक्षा  वर्षा पटेल व पूर्व विधायक  जयंतभाई पटेल (बोस्की) आदि मान्यवरों को आमंत्रित किया गया है।

इस स्वर्णिम अवसर पर संस्थान अपने उन महानुभवों को स्मरण कर उनके कुटुंबजनों को सम्मानित करने जा रही है जिनके प्रयास और दृढ़संकल्पो से आज ये संस्थान शिक्षाक्रांति की सफलता के साथ एक वटवृक्ष के रूप में खड़ी हैं। इस स्वर्णिम शताब्दी वर्ष समारोह में उपस्थित होने जा मान्यवरों के हस्ते 01 फरवरी को प्रस्तावित नई प्लेस्कूल इमारत का शिलान्यास व हाईटेक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया जाएगा। गौर हो कि इस संस्थान में वर्तमान में लगभग 3000 हजार बच्चे अध्ययनरत है और इस संस्थान से पढ़कर निकलने वाले छात्र-छात्राओं ने अपने उज्ज्वल भविष्य को कामयाब बनाकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
समारोह को सफल बनाने हेतु श्री गुजराती राष्ट्रीय केलवणी मंडल के पदाधिकारी कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है। जिसके लिए उपाध्यक्ष दीपमभाई पटेल, अजयभाई वडेरा, सचिव श जयेशभाई पटेल, सहसचिव विजयभाई जोशी,चंद्रशभाई माधवानी, सदस्य निलेशभाई पारेख, अवनेशभाई मेहता,मयूरभाई जाडेजा,उमंगभाई पटेल तथा अन्य सभी प्रयासरत है ।