38 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे 8 और 9 फरवरी को होगी राजा भोज की विशाल शोभा यात्रा...

8 और 9 फरवरी को होगी राजा भोज की विशाल शोभा यात्रा और पवार वार्षिक स्नेह समेल्लन…

0
167

रायपुर| पवार क्षत्रिय संगठन का 35वां वार्षिक स्नेह सम्मेलन चंगोराभाटा में 8 फरवरी से होगा. सम्मेलन में समाज के बच्चों और महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा “पवार वाणी” पत्रिका के 29वें संस्करण का विमोचन किया जाएगा।8 और 9 फरवरी को होने जा रहा है राजा भोज यात्रा साथ ही पवार समाज का वार्षिक स्नेह सम्मेलन|जिसके बारे में पवार समाज के अध्यक्ष किरण चौहान ने बताया कि इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरलीधर टेभरे और अतिथीयों के रूप में स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव पश्चिम विधायक, विकास उपाध्याय सांसद सुनील सोनी , नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, वार्ड पार्षद उत्तम साहू  आदि नेता और समाज के संरक्षक मौजूद रहेंगे।

. 8 फरवरी को बच्चों व महिलाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा चक्रवर्ती सम्राट राजा भोज की विशाल शोभा यात्रा पवार सभा भवन से निकाली जाएगी. इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ सदस्यों के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम काआयोजन किया जाएगा. 9 फरवरी को अतिथियों की उपस्थिति में सामाजिक कार्यक्रम के साथ “पवार वाणी” पत्रिका के 29वें संस्करण का विमोचन किया जाएगा.