गोंदिया,दि.08ःसालेकसा तहसील के कचारगढ़ में पारी कोपारलिंगों महाकाली कंकाली पेनठान कचारगढ़ की ओर से ७ से १० फरवरी तक राष्ट्रीय गोंडवाना महाअधिवेशन व कचारगढ़ यात्रा का आयोजन किया गया है। जिसका शुभारंभ केंद्रिय राज्यमंत्री फगनसिंह कुलस्ते के हस्ते ८ फरवरी को किया गया। इस दौरान केंद्रिय राज्य मंत्री कुलस्ते ने संबोधित किया कि आदिवासी समाज का श्रद्धास्थल कचारगढ़ गुफा व तिर्थस्थल के विकास के लिए निधी की कमी होने नहीं देंगे। तिर्थस्थल विकास के लिए २१ करोड़ रूपए की निधी प्रस्तावित है। जरूरत पढऩे पर इससे भी अधिक निधी उपलब्ध कराई जाएगी। इस तरह का आश्वासन भी मंत्री कुलस्ते ने शुभारंभ के दौरान दिया। कार्यक्रम की शुरूआत ध्वजारोहण व पूजा अर्चना कर की गई। अध्यक्ष के रूप में सांसद अशोक नेते उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक सहषराम कारोटे, पूर्व विधायक संजय पुराम, कवियत्री उषाकिरण आत्राम, अध्यक्ष दुर्गाप्रसाद कोकोडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस दौरान कवि उषाकिरण आत्राम द्वारा लिखित तीन किताबों का प्रकाशन केंद्रिय राज्यमंत्री कुलस्ते व अतिथियों के हस्ते किया गया है।





