33.9 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे फुलचुरटोला में कचरा फेंकती न.प.की 4 गाड़ी जब्त की ग्राम पंचायतने

फुलचुरटोला में कचरा फेंकती न.प.की 4 गाड़ी जब्त की ग्राम पंचायतने

0
232

गोंदिया,8 फरवरी। राज्य में ए-श्रेणी की गोंदिया नगर परिषद को लाखों रुपये सालाना बजट प्राप्त होने के बावजूद शहर का कूड़ा-कचरा डंप करने की व्यवस्था नही है। जिसके चलते गोंदिया नगर परिषद द्वारा शहर के बाहर कचरा फेकने का सिलसिला जारी है। बार-बार शहर का कचरा यहाँ वहां फेकने के चलते अनेक ग्रामों ने इसका विरोध किया, चेतावनी दी, फिर भी नगर परिषद की कचरा गाड़ियां कचरा फेकने से बाज नही आ रही है। आखिर हुवा वही जो नही होना चाहिये था।