33.9 C
Gondiā
Sunday, June 21, 2026
Home हिंदी खबरे सूदखोर को बचाने लगाई धारा कम

सूदखोर को बचाने लगाई धारा कम

0
72

0 पीड़ित खुलकर ले रहा सूदखोर का नाम
0 विधायक छन्नी साहू पहुंची पीडि़त परिवार से मिलने
राजनांदगांव. ब्याज की रकम वसूलने जिस तरह से युवक को नि:वस्त्र कर मारा गया और अपनी जान बचाने के लिए युवक सड़क पर दौड़ते हुए परिजनों तक पहुंचा. अपनी आप बीती बताई फिर मामला थाना तक पहुंचा. मामला थाना पहुंचने के बाद जैसे ही यह खबर शहर में फैली लोगों का हुजूम थाना में लग गया. फिर जो हुआ वह सबने अपने आखों से देखा किस तरह राजनीतिक नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सूदखोर को बचाने के लिए थाना में आठ घंटे तक मशक्कत की.
सूत्रों मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले घटी इस घटना में संबंधित थाना ने धारा २९४, ३२३, ३४, ३४१, ३४२, ५०६ के तहत कार्यवाही की है. जिससे साफ लग रहा है कि वह सूदखोर को बचाने में लगी है. जिस तरह से आठ घंटे तक सूदखोर थाना में बैठा रहा और जो ड्रामा आठ घंटे तक चला उससे साफ लग रहा है कि कहीं ना कहीं राजनीतिक दवाब जरूर बना होगा. सूत्र तो यह भी बता रहे है कि इस प्रकरण में धारा ३०७ और धारा ३६५ के तहत भी कार्यवाही की जानी थी *. यह धारा उस समय लगाई जाती है जब किसी व्यक्ति को कीडनेप किया जाता है और उसको उसके साथ मारपीट की जाती है. लेकिन ऐसा नहीं किया गया क्योंकि सूदखोर को जो बचाना था.
आज जब विधायक छन्नी साहू पीडि़त परिवार से मिलने पहुंची और विस्तृत चर्चा की तो पीडि़त ने खुलकर बताया कि प्रकाश गोलछा नामक व्यक्ति से राहुल वर्मा ने पैसे दिलाए थे. प्रकाश गोलछा शांति विजय अपार्टमेंट में रहता है. जहां मुझे राहुल वर्मा ने पहली बार लेकर गया था और लिखा पढ़ीकर पैसा दिलाया था. उस दिन थाना में भी वह बैठा था.
विधानसभा में उठाउंगी मामला- छन्नी
विधायक छन्नी साहू ने कहा कि आज पीडि़त परिवार से मिलने उनके निवास स्थान गई थी. जिस प्रकार से उसे प्रताडि़त किया गया है. वह बेहद ही शर्मनाक घटना है. आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए. यदि कार्यवाही में भेदभाव होता है तो इस मामले को मै विधानसभा में उठाउंगी.