गोंदिया,23 फरवरीः गोंदिया तहसील के छिपीया ग्राम के तालाब परिसर में मृत अवस्था में भ्रृण मिलने से क्षेत्र में खलबली मच गई। घटना २२ फरवरी को दोपहर के दौरान प्रकाश में आई। भ्रूण की अनुमानित उम्र ४ से ५ माह बताई जा रही है। लेकिन भ्रृण स्त्री या पुरुष जाति का है? इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो सकेगा। रावणवाड़ी पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है।
इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि ग्राम छिपीया के छोटे बच्चे तालाब परिसर में खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों को प्लास्टिक की थैली में बंधा हुए मृत भ्रृण नजर आया। जिसकी जानकारी बच्चों ने गांव में दी। जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस पटेल अनिरुद्ध तांडेकर ने इस घटना की जानकारी रावणवाड़ी पुलिस को दी। पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तो वहां भ्रृण पाए जाने की पुष्टि की। इस संदर्भ में जब पुलिस को पूछा गया तो जानकारी दी कि मृत भ्रृण की उम्र लगभग ४ से ५ माह की है। वह पूरी तरह से विकसित नहीं होने के कारण भू्रण स्त्री है या पुरुष जाति का? यह बताना मुश्किल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। समाचार लिखे जाने तक जांच प्रक्रिया शुरु है।




