34.8 C
Gondiā
Tuesday, June 16, 2026
Home शैक्षणिक राजनांदगांव में कोरोना के मिले 3 संदिग्ध लोग

राजनांदगांव में कोरोना के मिले 3 संदिग्ध लोग

0 तीनों संदिग्ध एक ही परिवार के, जांच के लिए एम्स भेजी गई रिपोर्ट  0 सपरिवार दुबई गए थे घूमने, आने के बाद दिखे लक्षण

0
246

राजनांदगांव(विशेष सवादंदाता)8मार्चःः चीन से लेकर भारत तक कोरोना वायरस में अपनी दस्तक दे दी है कोरोना वायरस के लिए जहां सरकार ने अलर्ट जारी किया है वही इससे बचने के उपाय भी स्वास्थ विभाग द्वारा बताए जा रहे हैं इसी सब के बीच एक बड़ी खबर राजनांदगांव मैं देखने को मिली है कोरोना वायरस ने राजनांदगांव शहर में भी दस्तक दे दी है. एक ही परिवार के तीन सदस्य संदिग्ध पाए गए है. जिनका जांच का नमूना लेकर एम्स रायपुर भेजा गया है. स्वास्थ्य विभाग को रिपोर्ट का इंतजार है. स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी करने के साथ-साथ पूरे जिले में सतर्कता बरती जा रही है । इसी के तहत राजनांदगांव जिले में भी कोरोना के लक्षण पाए जाने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के तीन सदस्य 1 माह पहले दुबई में छुट्टियां मनाने परिवार के साथ गए हुए थे. दुबई से वापस आने के बाद लगभग दस दिन पश्चात उनमें कोरोना वायरस के प्रारंभिक लक्षण देखे गए. जिसकी जानकारी परिवार के सदस्यों द्वारा ही अधिकारियों तक पहुंचाई गई. तीनों संदिग्धों लोगो का सेंपल जांच के लिए रायपुर एम्स हॉस्पिटल भेजा गया है. बताया गया है कि 72 घंटे के बाद भीतर जांच रिपोर्ट आएगी. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि क्या सच मे इन्हें कोरोना वायरस ने इन्हें अपनी चपेट में लिया है या मौसमी बीमारी का असर है। फिलहाल तीनों संदिग्धों में जो कोरोना वायरस के लक्षण होते है, उसी तरह बुखार, सर्दी-खांसी और सरदर्द की शिकायत बताई जा रही है।
तीनों संदिग्ध एक ही परिवार के है. इसलिए जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें घर मेें ही रहकर सावधानी बरतने की हिदायत दी गई है. स्वास्थ्य महकमा पूरे जिले में कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाने में जुटा हुआ है.