35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस कमेटीने किया सभी सभाएँ...

कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए कांग्रेस कमेटीने किया सभी सभाएँ स्थगित

0
400

blank

गोंदिया,13सितंबरः-तहसिल कांग्रेस कमिटी, शहर कांग्रेस कमिटी, गोंदिया विधानसभा युवक कांग्रेस, गोंदिया तहसिल युवक कांग्रेस, गोंदिया तालुका NSUI, सर्व सहमति से गोंदिया तहसिल में कोरोना महामारी के बढ़ते संख्या को मध्यनजर रखते हुए 25 सितम्बर तक सभाओ के आयोजन पर रोख लगाई गयी है।
कांग्रेस भोला भवन में सभी विभागों के अध्यक्षो की बैठक आयोजित की गई थी। जिसमें यह निर्णय लिया गया उसकी 25 सितंबर तक कोई सभाएं नहीं ली जाएगी। इस बैठक में प्रमुखता से अमर वराडे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितेश राणे, कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष जहीर अहमद, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष आलोक मोहंती, एनएसयूआई के अध्यक्ष हरीश तुलसकर, तालुका कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव ठकरेले, ओबीसी विभाग के तालुका अध्यक्ष सुशील भाऊ खरकाटे, शहर महासचिव अरुण गजभिये, युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष बाबा बागडे, उपाध्यक्ष दिपेश अरोरा, दलेश नागदवने, सचिव शैलेश बिसेन, कुशन पंधरे, कीर्ति येरने, चंद्रकुमार बागडे, अजय लांजेवार इत्यादि पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

blank