35.7 C
Gondiā
Tuesday, June 9, 2026
Home हिंदी खबरे अशोक (गप्पू) गुप्ता..सैकडो समर्थकों के साथ पहुँचे कांग्रेस भोला भवन, जगह-जगह हुआ...

अशोक (गप्पू) गुप्ता..सैकडो समर्थकों के साथ पहुँचे कांग्रेस भोला भवन, जगह-जगह हुआ स्वागत

0
337

blank

गोंदिया। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में प्रफुल पटेल के खास समर्थकों में आंके जाने वाले युवा आइकॉन अशोक (गप्पू) गुप्ता ने सामाजिक कार्यो, राजनीतिक गतिविधियों में निरन्तर कार्य करने तथा कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से 20 अक्तूबर को मुंबई विधानभवन में विस अध्यक्ष एवं गोंदिया-भंडारा जिले के जननेता नानाभाऊ, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोरात, कांग्रेस महासचिव मोहन जोशी, गोंदिया जिले की संम्पर्क प्रमुख व मंत्री एड. यशोमति ठाकुर, राज्यमंत्री सतेज पाटिल, आमगांव विधायक सहसराम कोरोटे तथा कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड. नामदेवराव किरसान की उपस्थिति में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस में प्रवेश किया था।

आज 21 अक्टूबर को अशोक (गप्पू) गुप्ता के विदर्भ एक्सप्रेस से गोंदिया वापसी पर उनके सैकड़ो समर्थकों ने गोंदिया रेलवे स्टेशन के बाहर उपस्थित होकर उनके प्रवेश के प्रथम आगमन पर जोरदार आतिशबाजी, पटाखे फोड़कर तथा पुष्प गुच्छ पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया।इसके पश्चात युवा नेता गप्पू गुप्ता की स्वागत यात्रा निकालकर शहीद भोला कांग्रेस भवन पहुँचे। वहां श्री गुप्ता ने माथा टेककर नमन किया, पश्चात पक्ष के पदाधिकारियों से भेंट कर आशीर्वाद ग्रहण किया।विशेष याने शहर काँग्रेस अध्यक्ष एंव दोनो प्रदेश सचिव के साथ अन्य कुछ पदाधिकारी मात्र गुप्ता इनके स्वागत मे नदारद दिखने से उनकी नाराजी सांफ जाहिर हुई।

राष्ट्रवादी कांग्रेस छोड़ कॉग्रेस में प्रवेश लिए, अशोक (गप्पू) गुप्ता के साथ राष्ट्रवादी कांग्रेस के राजकुमार (पप्पू) पटले, प्रकाश देवाधारी, चुनेस पटले, सचीन मेश्राम, महेश पांचे, महेंद्र चिखलोंडे, मनीष लांजेवार, विजु ऊके, योगी भेलावे, गोपाल अंजनीकर, आशिफ सैय्यद का भी कांग्रेस पक्ष पदाधिकारियों ने स्वागत किया।blank

कांग्रेस भोला भवन में अशोक (गप्पू) के पहुँचने पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष एड. नामदेवराव किरसान ने स्वागत किया। इस दौरान मोके पर उपस्थित कांग्रेस जिल्हा महासचिव एड. योगेश अग्रवाल, जिल्हा सचिव व शहर कांग्रेस प्रभारी बाबा मिश्रा, जिल्हा परिषद के पुर्व अध्यक्षा उषाताई मेंढे, पुर्व जिल्हा परिषद सदस्य विठोबा लिल्हारे, जिल्हा युवक कांग्रेस अध्यक्ष आलोक मोहंती, जिल्हा NSUI अध्यक्ष हरीश तुळसकर, गंगारामभाऊ बावनकर, जिल्हा किसान कांग्रेस समवयक नीलम हलमारे, अनुसूचित जिल्हा अध्यक्ष विशाल शेंडे, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष बाबा बागड़े, शहर कांग्रेस महासचिव नफीस सिद्दीकी, शहर कांग्रेस महासचिव दलेश नागदवने, अनुसूचित शहर अध्यक्ष अमर राहुल, दिलीप गौतम तालुका कांग्रेस महासचिव राजीव ठकरेले, राजूभाऊ काळे, विजय बरोंडे, अमित भालेराव, ममता पाउलझगडे, वंदनाताई काळे, उपराडे ताई, योजनाताई कोतवाल, शैलेश जैयस्वाल, नागरत्न बंसोड़, प्रशांत लिल्हारे, युवक कांग्रेस के शैलेश बिसेन, हंसराज गयेगये, नियाज शेख, दीपेश अरोरा, अभिषेक जैन, मजू खान, अंकित जैन, जाहिद भाई, अफसर भाई, कीर्ति येरने, रुकनेज़ शेख, अमन तिघाला, कृष्णा बिभार, मंथन नंदेश्वर आदि उपस्थिति थे।

स्वागतोसव कार्यक्रम के द्वारान अशोक (गप्पू) गुप्ता ने कांग्रेस को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी इनके निर्देश पर जनसामान्य लोगो तक कांग्रेस के विचारधारा को पहुँचाने का बीड़ा उठाया।

कार्यक्रम का अध्यक्षीय भाषण गोंदिया जिल्हा कांग्रेस अध्यक्ष नामदेवराव किरसान ने किया व कार्यक्रम का मंच संचालन योगेश अग्रवाल, और आभार प्रदर्शन अमर राहुल ने किया।

blank