35.8 C
Gondiā
Saturday, June 6, 2026
Home हिंदी खबरे माँ दुर्गा कोरोनावायरस से गोंदिया वासियों की रक्षा करें- विधायक विनोद अग्रवाल

माँ दुर्गा कोरोनावायरस से गोंदिया वासियों की रक्षा करें- विधायक विनोद अग्रवाल

0
250

blank

 गोंदिया=पहले ही दिन विधायक विनोद अग्रवाल इनोने दौरा कर गोंदिया शहर के २५ प्रतिष्ठित और पीढ़ी दर पीढ़ी पूज्य देवी के प्रतिष्ठान को भेट देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शक्ति का उद्गम माता राणी से गोंदिया के ऊपर कोरोना वायरस का प्रकोप कम कर हम गोंदिया वासियोंको इससे लढने शक्ति प्रदान करने की कामना प्रकट की। उनके आने से पंडाल मे भीड़ होने की संभावना हो सकती थी जिस वजह से उनोने यह दौरे की जानकारी किसी भी पतिष्ठान को न देते हुए अकस्मित भेट दि। जिस से पंडाल के संस्थापक एंव कार्यकर्ताओ मे अलग ही उत्साह देखा गया। कोरोना के चलते पंडाल मे सुरक्षा एंव सावधानी के पुख्ता योजनाओ पर विशेष ध्यान देते हुए संचालक मण्डल को पूरे ९ दिन तक यह व्यवस्था बरकरार रखने हेतु भी सूचित किया।

लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इसीलिए विशेष ध्यान रखने भी विधायक विनोद अग्रवाल इनोने सूचित किया। शासन के नियमों का योग्य पालक करते हुए उत्सव को और सुंदर और बेहतर बनाए। स्पर्धा, उत्सव, कला, इन्हे भी शासन के गाइडलाइन के हिसाब से ही मनाया जाए ऐसे सूचित किया। शासन ने लोगों की भावना का ध्यान रखते हुए सार्वजनिक नवरात्र उत्सव को मनाने की अनुमति देकर लोगों की आस्था को भी मन सन्मान दिया ऐसे भी उनोने कहा।

इस अवसर पर शिव शर्मा नगरपरिषद उपाध्यक्ष, राजकुमार कुथे नगर परिषद बांधकाम सभापति, कशिश जायसवाल शहर अध्यक्ष, विनोद किराड महामंत्री, अनिल हूंदानी, दुर्गेश रहांगडाले, सुभाष मूंदडा, राम पुरोहित, मोंटू खंडेलवाल, हंसु वासनिक, राजू पटले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

blank