गोंदिया =राज्य शासन के मार्केटिंग फेडरेशन गोंदिया ने जिले में ५८ धान खरीदी केंद्रों को मंजूरी तो दे दी है, लेकिन प्रत्यक्ष रूप में धान खरीदी केंद्र शुरू ही नहीं हुए है। अभी कुछ ही दिन दीपावली पर्व को शेष बचे है और ऐसे में धान खरीदी केंद्र शुरू नहीं किए गए तो किसानों की दीपावली अंधेरे में जाएगी। इस डर से अधिकांश किसान धान खरीदी केंद्र शुरू होने की राह न देखते हुए दीपावली पर्व के पहले ही व्यापारियों को कौडीमोल दामों में धान बेचने के लिए मजबूर हो गए है। इस संदर्भ में किसान आघाड़ी के जिलाध्यक्ष संजय टेंभरे तथा अन्य किसान गोंदिया के पनण अधिकारी पाटील से मिलकर तत्काल धान खरीदी केंद्र शुरू कर जिनके धान खरीदे जाएंगे, उन्हें दीपावली के पूर्व ही धान खरीदी की राशि उनके बैंक खातों में जमा की जाए। इस तरह की मांग की। इतना ही नहीं तो उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार किसान विरोधी भूमिका अपना रही है। धान खरीदी केंद्र के पूर्व ही किसानों को ७०० रूपए बोनस की घोषणा जनप्रतिनिधि द्वारा की जा रही है, लेकिन वह जुमला है।